Advertisment

UPI Payment Update: अब हर UPI ट्रांजैक्शन के बाद दिखेगा अकाउंट बैलेंस, 1 अगस्त से लागू होगा नया नियम, जानें क्या है खास

UPI Payment Update: 1 अगस्त से हर UPI ट्रांजैक्शन के बाद आपके बैंक खाते का बैलेंस तुरंत स्क्रीन पर दिखेगा। NPCI ने डिजिटल पेमेंट को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए यह नया नियम लागू किया है।

author-image
anjali pandey
UPI Payment Update: अब हर UPI ट्रांजैक्शन के बाद दिखेगा अकाउंट बैलेंस, 1 अगस्त से लागू होगा नया नियम, जानें क्या है खास

UPI Transaction Balance Update: 1 अगस्त से UPI यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव आने जा रहा है। अब जब भी आप अपने मोबाइल से UPI के जरिए पैसा भेजेंगे, तो ट्रांजैक्शन पूरा होते ही आपके बैंक खाते में बची हुई राशि तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगी। यह सुविधा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने डिजिटल लेन-देन को और पारदर्शी व यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए लागू की है।

Advertisment

अब तुरंत मिलेगा बैलेंस अपडेट

[caption id="attachment_867781" align="alignnone" width="1223"]publive-image अब तुरंत मिलेगा बैलेंस अपडेट[/caption]

पहले जब आप कोई UPI पेमेंट करते थे, तो ट्रांजैक्शन सफल होने का मैसेज तो मिलता था, लेकिन खाते में बची रकम का पता तुरंत नहीं चलता था। इससे कई बार लोगों को अंदाजा नहीं रहता था कि उनके अकाउंट में कितना पैसा बचा है, और बेवजह ट्रांजैक्शन फेल या दिक्कतें सामने आती थीं।

ये भी पढ़ें : AI Se Mehndi Kaise Lagaye : इस रक्षाबंधन पर AI से लगवाएं मेंहदी, कुछ ही सेकंड में बनेगी शानदार डिजाइन, जानें तरीका

Advertisment

अब इस नई व्यवस्था के तहत हर पेमेंट के बाद स्क्रीन पर ‘पेमेंट सक्सेसफुल’ मैसेज के साथ-साथ बैलेंस की जानकारी भी दिखेगी। हालांकि, बैलेंस चेक करने की सीमा तय की गई है—एक दिन में अधिकतम 50 बार ही अकाउंट बैलेंस देखा जा सकेगा, ताकि सिस्टम पर अतिरिक्त लोड न पड़े।

किन ऐप्स पर होगा असर

यह सुविधा Amazon Pay, PhonePe, Paytm, Google Pay, CRED और BHIM जैसे 10 प्रमुख UPI ऐप्स पर लागू होगी। इससे रोजमर्रा के पेमेंट्स, चाहे वह शॉपिंग हों, ट्रांसपोर्ट टिकटिंग, मेडिकल स्टोर या FASTag रिचार्ज, सभी में बैलेंस अपडेट का अनुभव मिलेगा।

किन परिस्थितियों में हो सकती है थोड़ी देरी

सैलरी क्रेडिट वाले दिन या त्योहारों के समय जब ट्रैफिक ज्यादा होगा, तब बैलेंस अपडेट दिखने में हल्की देरी हो सकती है। फिर भी यह नया फीचर UPI ट्रांजैक्शन को और भी आसान, सुरक्षित और पारदर्शी बना देगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें : Raja Sonam Movie: राजा रघुवंशी मर्डर केस पर बनेगी फिल्म, ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’ के डायरेक्टर-प्रोडक्शन टीम पहुंची इंदौर

UPI बैलेंस चेक UPI नया नियम UPI ट्रांजैक्शन बैलेंस UPI अपडेट 2025 UPI payment update UPI balance check limit UPI account balance display NPCI UPI रूल NPCI New Rule digital payment update
Advertisment
चैनल से जुड़ें