Advertisment

Upcoming Electric SUVs: इस साल लॉन्च होंगी ये 5 दमदार इलेक्ट्रिक SUV, 500 KM तक की रेंज और शानदार फीचर्स

Upcoming Electric SUVs: भारत में 2025 में 5 नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें Tata Harrier EV, Mahindra XUV 3X0 EV और Maruti e-Vitara जैसी कारें शामिल हैं। ये सभी गाड़ियां करीब 500 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज के साथ आएंगी।

author-image
Ashi sharma
Upcoming Electric SUVs

Upcoming Electric SUVs

Upcoming Electric SUVs: 2025 भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बड़ा साल साबित होने जा रहा है। इस साल कई नामी कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मारुति सुजुकी और किआ अपनी इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही हैं, जिनकी रेंज 500 किलोमीटर तक हो सकती है। आइए जानते हैं उन टॉप 5 इलेक्ट्रिक SUV के बारे में, जो जल्द ही भारतीय सड़कों पर नजर आएंगी।

Advertisment

Tata Harrier EV- दमदार रेंज और सेफ्टी फीचर्स

publive-image

टाटा मोटर्स 3 जून 2025 को अपनी बहुप्रतीक्षित Harrier EV को लॉन्च करने वाली है। इसे सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
संभावित फीचर्स:

  • 6 एयरबैग्स

  • 360-डिग्री कैमरा

  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)

  • लेवल–2 ADAS

Kia Clavis EV- नया अंदाज़, 500 किमी रेंज

publive-image

Kia अपनी नई फैमिली SUV Clavis का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें क्रेटा जैसा बैटरी पैक हो सकता है, जिससे यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Tata Harrier EV 3 launch Date: खत्म हुआ इंतजा! 500KM रेंज के साथ Tata Harrier EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

Mahindra XUV 3X0 EV- सेफ्टी और स्टाइल का मेल

publive-image

महिंद्रा की पॉपुलर SUV XUV 3X0 का इलेक्ट्रिक अवतार भी इस साल बाजार में आ सकता है। इसमें 34.5kWh बैटरी पैक होगा और यह लगभग 456 किमी रेंज दे सकती है।
सेफ्टी फीचर्स:

  • 6 एयरबैग्स (एंट्री लेवल वेरिएंट से ही)

  • ABS और EBD

  • डिजिटल डिस्प्ले क्लस्टर

Advertisment

Tata Sierra EV- पुरानी पहचान, नया रूप

publive-image

Tata अपनी लिजेंडरी SUV Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है। इसे Gen2 EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसके EV मॉडल में भी 500 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है।
संभावित फीचर्स:

  • ADAS लेवल-2

  • ESC, 360-डिग्री कैमरा

  • फुल डिजिटल इंटीरियर

Maruti Suzuki e-Vitara- मारुति की पहली EV SUV

publive-image

मारुति सुजुकी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara को लॉन्च करने जा रही है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन – 49kWh और 61kWh होंगे। इसकी रेंज भी 500 किलोमीटर तक होगी।
अनुमानित कीमत: ₹17-18 लाख
फीचर्स:

  • 7 एयरबैग्स

  • 360-डिग्री कैमरा

  • ABS + EBD

  • लेवल–2 ADAS

यह भी पढ़ें- Maruti Escudo SUV Launch: ब्रेजा और विटारा को टक्कर देने आ रही है मारुति की नई धमाकेदार SUV, जानें प्राइज और फीचर्स

Advertisment
मारुति ई-विटारा टाटा हैरियर ईवी इलेक्ट्रिक SUV 2025 आने वाली इलेक्ट्रिक कारें upcoming electric SUVs Tata Harrier EV Maruti electric SUV Mahindra XUV 3X0 EV Kia Clavis EV EV SUV भारत 2025 EV range 500km electric cars in India
Advertisment
चैनल से जुड़ें