Advertisment

UP Weather Update: यूपी में ठंड की वापसी! आने वाले दिनों में गिर सकता है तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में गर्मी पड़ने लगी है। लेकिन रात में अभी भी ठंड पड़ रही है। प्रदेश के जिलों में तापमान फिलहाल अधिक है। जिसमें आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। लखनऊ से लेकर नोएडा तक मौसम बदल रहा है।

author-image
Bansal news
UP Weather Update: यूपी में ठंड की वापसी! आने वाले दिनों में गिर सकता है तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में गर्मी पड़ने लगी है। लेकिन रात में अभी भी ठंड पड़ रही है। प्रदेश के जिलों में तापमान फिलहाल अधिक है। जिसमें आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। लखनऊ से लेकर नोएडा तक मौसम बदल रहा है।

Advertisment

धीरे-धीरे गर्मी ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है

उत्तर प्रदेश में सर्दी की विदाई हो रही है और धीरे-धीरे गर्मी ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। हालांकि रात और सुबह के समय हल्की ठंड पड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार शाम को हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक तेज हवा के असर से आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। फिलहाल आने वाले दिनों में दोपहर में धूप निकलने का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसके चलते दो दिन बाद प्रदेश में गर्मी और बढ़ सकती है।

20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान

6 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही 7 मार्च को मौसम साफ रह सकता है और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उसके बाद प्रदेश में तेज हवाएं नहीं चलेंगी।

यह भी पढ़ें:UP Samvida Shikshamitra: यूपी के शिक्षामित्रों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, अब संविदा होगी समाप्त, आदेश जारी

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक 8, 9, 10 और 11 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज हवा चलेगी। साथ ही तापमान में गिरावट आ सकती है। मोहम्मद दानिश ने बताया कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है

उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो गुलाबी ठंड का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड रहेगी। दिन में इसी तरह धूप खिलती रहेगी। दो दिन बाद गर्मी बढ़ सकती है। वहीं, नजीबाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।बुलंदशहर और अयोध्या में न्यूनतम तापमान 12-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

UP Sanvida Shikshamitra: यूपी के शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश

Advertisment

UP Sanvida Shikshamitra: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री ने संविदा शिक्षामित्रों को लेकर विधानसभा के पटल पर कहा कि फिलहाल शिक्षामित्रों का मानदेन नहीं बढ़ाया जाएगा। मगर इन सबके इतर शिक्षामित्रों के लिए एक अच्छी बात है कि अगले शिक्षा सत्र में हर शिक्षामित्र को उसकी मर्जी का तबादला मिल सकेगा। पढ़ने के लिए क्लिक करें

Uttar Weather Forecast today UP Weather update UP Weather news UP News UP Mein aaj Kaisa Mausam Today Weather News lucknow-city-common-man-issues
Advertisment
चैनल से जुड़ें