Advertisment

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू,14 से लू की चेतावनी, 15 से अधिक जिलों में पारा 45 डिग्री के पार

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। मई की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

author-image
anurag dubey
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू,14 से लू की चेतावनी, 15 से अधिक जिलों में पारा 45 डिग्री के पार

हाइलाइट्स

  • 14 मई से पूर्वी और तराई क्षेत्रों में लू चलने की संभावना
  • दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज
  • बलिया सहित 15 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान
Advertisment

UP Weather:उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। मई की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 14 मई से पूर्वी और तराई क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है, जिससे गर्मी का कहर और तेज़ हो सकता है।

गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बीते दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

किन जिलों में सबसे ज़्यादा गर्मी

रविवार को वाराणसी, कानपुर, बस्ती, बहराइच, चुर्क और बलिया सहित 15 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं, कुछ जिलों जैसे सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत नहीं मिली।

Advertisment

अगले कुछ दिन और बढ़ेगी गर्मी

विशेषज्ञों का मानना है कि 14 मई से दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी यूपी में लू की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

सावधानी है ज़रूरी

गर्मी और लू से बचने के लिए मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के कपड़े पहनें और धूप में निकलने से बचें। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

Lucknow Flat Rate 2025: अगर आप भी खरीदना चाहते हैं लखनऊ में फ्लैट, तो इस इलाके सबसे कम हैं घरों के दाम

Advertisment

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट बाजार में तेजी देखी जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैट्स की कीमतें ₹769 से ₹35,000 प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई हैं। प्रमुख क्षेत्रों में Gomti Nagar, Sultanpur Road, और Vrindavan Yojana में सबसे अधिक मांग देखी जा रही है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

Weather Updates Weather News today weather news weather uttar pradesh weather today uttar pradesh weather UP Weather update up weather today UP Weather news UP Weather forecast up weather Lucknow News in Hindi Lucknow Hindi Samachar Latest Lucknow News in Hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें