/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/FGnv2ynR-bansal-news-1.webp)
UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और झोंकेदार हवाएं देखने को मिलीं। कुछ जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में जानिए यूपी के मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी और अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान।
पिछले 24 घंटे का मौसम अवलोकन
पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं।
कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलीं, जिनमें सबसे अधिक हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा फुरसतगंज (रायबरेली) में दर्ज की गई।
वर्षा की प्रमुख मात्रा: निघासन (खीरी) और फुरसतगंज (अमेठी) में 2 सेमी, काकरधारीघाट (बलिया) में 1 सेमी वर्षा हुई।
उत्तर प्रदेश में तापमान परिवर्तन
| मंडल/जिला समूह | तापमान परिवर्तन (दोपहर) | तापमान परिवर्तन (रात्रि) |
|---|---|---|
| मेरठ मंडल | तापमान में वृद्धि | सामान्य से कम (-3.1°C से -5.0°C) |
| वाराणसी मंडल | उल्लेखनीय कमी (-5°C या उससे अधिक) | तापमान में वृद्धि |
| अयोध्या, कानपुर, आगरा मंडल | उल्लेखनीय कमी (-5°C या उससे अधिक) | तापमान में वृद्धि |
| गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद मंडल | सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) | सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) |
| अन्य जिलों में | सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) | सामान्य तापमान (-1.5°C से +1.5°C) |
अधिकतम और न्यूनतम तापमान
| स्थान | तापमान |
|---|---|
| सबसे अधिक | उरई – 40.8°C |
| सबसे कम | फुरसतगंज – 18.8°C |
आगामी तापमान पूर्वानुमान (7 दिनों के लिए)
| प्रकार | संभावित परिवर्तन |
|---|---|
| अधिकतम तापमान | अगले 4 दिनों में 3-5°C की वृद्धि, फिर 2-3°C की गिरावट |
| न्यूनतम तापमान | अगले 6-7 दिनों में 2-4°C की वृद्धि |
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें