Advertisment

UP Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम का ​मिजाज, कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी शुरू, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

UP Weather Update Aaj ka Mosam: प्रदेश में बदला मौसम का ​मिजाज, कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी शुरू, मौसम विभाग का यलो अलर्ट up-weather-update-4-feb-aaj-ka-mosam-imd-yellow-alert-lucknow-ayodhya-firozabad-prayagraj-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
UP-Weather-Update Aaj ka Mosan

UP-Weather-Update Aaj ka Mosan

UP Weather Update: वसंत पंचमी से मौसम करवट ले लेता है। ठंड का असर कम होने लगता है, लेकिन इस बीच प्रदेश में मौसम (Aaj ka Mosan) एक बार फिर फिरकी लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार उत्तर प्रदेश में आज घने कोहरा और बारिश को लेकर यलो अलर्ट (IMD Yellow Alert)  जारी किया है। यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा।

Advertisment

यूपी में कैसा होगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जो ताजा अपडेट आया है। उसके अनुसार आज मंगलवार 4 फरवरी (आज का मौसम) को पश्चिमी यूपी (UP News) के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं घना कोहरा भी छा सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert ) भी जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार 4 फरवरी को यूपी के करीब 14 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुज्जफरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, इटावा, फिरोजाबाद, बरेली, रामपुर, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत शामिल है। यहां हल्की बारिश की संभावना है।

Advertisment

पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर

लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वरिष्ठ वैज्ञानिकों की मानें तो यहां नए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पूर्वी हवाओं के सा-साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पश्चिम में बारिश करा सकती है।

5 फरवरी से थोड़ा गिरेगा पारा

आईएमडी के अनुसार राजधानी लखनऊ में भी बादलों की आंख मिचौली जाीर रहेगी। बुधवार 5 फरवरी से सुबह शाम के तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार यूपी के मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, शामली, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और इसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं।

Advertisment

अयोध्या में रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग द्वारा आंकड़ों के अनुसार रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं यहां न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर                   तापमान अधिकतम/न्यूनतम
लखनऊ              29.2/11.5
आगरा                 26.3/11.4
कानपुर               29.4/11.8
मेरठ                  22.3/8.6
वाराणसी            31.4/14.0

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट- IMD ने जारी किया अपडेट

Advertisment
weather update aaj ka mosam todays weather आज का मौसम मौसम 4 feb ka mosam
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें