Advertisment

UP Weather Today:  यूपी में आने वाले 3 दिनों में गिरेगा तापमान, सर्दी-गर्मी से लोग परेशान, जानें IMD अपडेट

UP Weather Today: त्तर प्रदेश में मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में अचानक ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है।

author-image
Shaurya Verma
UP Weather Today:  यूपी में आने वाले 3 दिनों में गिरेगा तापमान, सर्दी-गर्मी से लोग परेशान, जानें IMD अपडेट

हाइलाइट्स 

  • उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन तापमान में गिरावट
  • 23-28 अक्टूबर तक पूरे यूपी में शुष्क मौसम रहेगा
  • सुबह हल्का कोहरा और ठंड की शुरुआती दस्तक
Advertisment

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान (UP Temperature Drop) में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। विशेष रूप से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी होने की संभावना है।

रात में ठंड का अहसास बढ़ेगा, दिन में धूप देगी गर्मी

बीते कुछ दिनों से UP Weather Update के अनुसार, रात में अचानक ठंड का एहसास होने लगा था, लेकिन फिर मौसम ने करवट लेते हुए रात में भी गर्मी बढ़ा दी थी। वहीं, दिन में निकलने वाली तेज धूप के कारण लोगों को अभी भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम का असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर तेजी से देखने को मिल रहा है।

22 अक्टूबर के बाद अब नहीं होगी बारिश, रहेगा शुष्क मौसम

22 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना (UP Rain Alert) जताई गई थी, लेकिन अब 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश का मौसम (UP Weather Forecast) शुष्क रहने की उम्मीद है।

Advertisment
  • 23 अक्टूबर: पश्चिमी व पूर्वी यूपी का मौसम साफ रहेगा

  • 24-25 अक्टूबर: कोई अलर्ट नहीं, मौसम शुष्क रहेगा

  • 26-28 अक्टूबर: पूरे राज्य में शुष्क मौसम जारी रहेगा

अगले तीन दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature in UP) में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। हाल के दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से तापमान सामान्य से ऊपर चला गया था।

ठंड की शुरुआत के संकेत, सुबह हो सकता है हल्का कोहरा

अब जैसे-जैसे आसमान साफ होने लगेगा, रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में इस गिरावट के कारण कुछ क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा या धुंध (UP Fog Alert) देखने को मिल सकता है। यह स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआती दस्तक (Winter in UP Start) होने वाली है।

Advertisment

यूपी में अराजकता चरम पर: लखनऊ में दलित से चटवाई पेशाब- फिर कहा हांथ से साफ़ करो, बीमार था बुजुर्ग 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दलित बुजुर्ग से पेशाब चटवाने का मामला सामने आया है। कहा ये जा रहा है कि दलित बुजुर्ग बीमार था वह मंदिर के बगल से गुजर रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Winter in UP Start Uttar Pradesh weather forecast UP Weather update UP Weather Today News up weather today UP Temperature Drop UP rain alert UP Fog Alert Minimum Temperature in UP Cold Weather in Uttar Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें