Advertisment

UP Weather News: प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर में तापमान 40 डिग्री पार; कई जिलों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार

UP Weather Update News: उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ने लगी गर्मी, प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर में पारा 40 डिग्री के पार। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी और कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है।

author-image
Shashank Kumar
UP Weather Update News

UP Weather Update News

UP Weather Update News: उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार से राज्य के अधिकतर इलाकों में तपिश भरी गर्म हवाओं और तेज धूप का असर महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान (UP Weather News) में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है। शुक्रवार को प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जो आने वाले दिनों में और बढ़ने की आशंका जता रहा है।

Advertisment

अब फिर लौटेगी लू

[caption id="attachment_813113" align="alignnone" width="1099"]up weather alert अब फिर लौटेगी लू[/caption]

आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में आंधी और बूंदाबांदी ने राहत दी थी, लेकिन यह राहत अब ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। आगरा और इटावा में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक रही। वहीं, बरेली, फिरोजाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, झांसी, अयोध्या, अलीगढ़ और सोनभद्र जैसे जिलों में हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक देखने को मिली।

तापमान में तेज बढ़त के लिए रहें तैयार

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार-शनिवार को कुछ जिलों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है।

Advertisment

लेकिन, इसके बाद लू चलने और गर्मी के और तीव्र होने की आशंका है। तापमान (UP Weather News) में अचानक 4 से 5 डिग्री की वृद्धि लोगों की दिनचर्या पर असर डाल सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इस मौसम में खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:  Varanasi on High Alert:वाराणसी में 30 स्थानों पर लगे वार्निंग सायरन, हथियारबंद जवान तैनात, कभी भी हो सकता है Black Out !

इन जिलों में वज्रपात और गरज-चमक की चेतावनी

हालांकि, मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और झांसी जैसे जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  CM Yogi Kisan Yojana: अब इस योजना से 10 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, यूपी सरकार को मिला विश्व बैंक का साथ

weather update Weather forecast Varanasi weather Uttar Pradesh Heat Alert up weather UP News Prayagraj temperature Mosam Ki Jankari Heat wave UP Heat Alert India
Advertisment
चैनल से जुड़ें