Advertisment

UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम, उमस से मिल सकती है राहत, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

UP Weather Update 15 September: यूपी में आज शाम से मौसम बदलेगा, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, लखनऊ में 17-18 सितंबर को वर्षा का अलर्ट।

author-image
Wasif Khan
UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम, उमस से मिल सकती है राहत, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

हाइलाइट्स

  • यूपी में शाम से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट

  • लखनऊ समेत कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना

  • कानपुर 37 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा

Advertisment

UP Weather Update 15 September: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि सोमवार शाम से कई जिलों में मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मानसून की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) रविवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है। अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान के और हिस्सों से मानसून की विदाई तय मानी जा रही है। इस बीच पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में निम्न दाब का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना है। इसके असर से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों में बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी (Moisture) उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों तक पहुंच रही है। इसके चलते प्रदेश में वर्षा की संभावना बढ़ गई है।

Advertisment

तराई से पूर्वांचल तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि तराई, पूर्वांचल और मध्यांचल के जिलों में इस सप्ताह के दौरान अलग-अलग जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज हो सकती है। कई स्थानों पर बारिश के दौरान मेघगर्जन (Thunderstorm) की भी आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें- Indian Railways Bike Parcel: ट्रेन से दूसरे शहर में बाइक कैसे भेजें? जानिए इसके सही प्रोसेस और खर्चे के बारे में…

17 और 18 सितंबर को राजधानी लखनऊ (Lucknow) में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। वहीं सोमवार (15 सितंबर) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर वर्षा दर्ज की जा सकती है।

Advertisment

सबसे ज्यादा गर्म रहा कानपुर

रविवार (14 सितंबर) को पूरे प्रदेश में कानपुर (Kanpur) सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर उरई (Orai) रहा, जहां तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से शुरू हो रही बारिश इन जिलों के लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिला सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

  • पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है।
  • बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया से नमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है।
  • आगामी सप्ताह में तराई और पूर्वांचल के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
  • लखनऊ समेत कई जिलों में 17-18 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

Will Registration Process: वसीयत कैसे बनती है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है? जानिए पूरा तरीका

Advertisment

जीवन में एक समय ऐसा आता है जब हमें यह तय करना जरूरी हो जाता है कि हमारी संपत्ति मौत के बाद किसके हिस्से में जाएगी। परिवार में विवाद और कानूनी झंझट से बचने का सबसे आसान तरीका है वसीयत (Will) बनाना। यह एक ऐसा कानूनी डॉक्यूमेंट है जो भविष्य में पारिवारिक कलह और संपत्ति से जुड़े मामलों को सुलझाने में मदद करता है। आइए समझते हैं वसीयत क्या होती है, इसे कैसे तैयार किया जाता है और रजिस्ट्रेशन पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

weather news uttar pradesh rain up weather report up weather up rainfall up latest news Thunderstorm alert North India rain monsoon withdrawal Monsoon alert monsoon 2025 lucknow weather Lucknow rainfall Kanpur temperature India rainfall IMD update Heavy Rain Forecast East UP rain Central UP weather Bay of Bengal low pressure
Advertisment
चैनल से जुड़ें