Advertisment

UP Weather Forecast: यूपी में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश होने की भी है संभावना, कल मौसम का चढ़ेगा पारा!

UP Weather Forecast: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में आज बाद छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कल मौसम बदल सकता है और गर्मी का पारा चढ़ सकता है।

author-image
Vishalakshi Panthi
UP Weather Forecast

हाईलाइट्स: 

  • आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • 6 जून को मौसम का तापमान बढ़ सकता है।
  • मॉनसून 11 जून से आगे बढ़ने की संभावना है- मौसम विभाग।
Advertisment

UP Weather Forecast: पिछले दो दिनों से उत्तर प्रदेश के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला है। लखनऊ सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की वजह से मौसम काफी सुहावना हो गया। हालांकि, 6 जून 2025 के बाद प्रदेश में मौसम में गर्मी देखने को मिल सकती है।

यूपी में आज का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 5 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हालांकि इस दौरान बिजली गिरने या बादल गरजने का कोई खास अलर्ट नहीं दिया गया है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6°C तक और न्यूनतम तापमान में 3 से 4°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही वातावरण में गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है।

Advertisment

मौसमी बदलाव का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर मध्य क्षोभमंडल (Middle Troposphere) में सक्रिय है, जबकि निचले क्षोभमंडल (Lower Troposphere) में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक द्रोणिका (trough) बनी हुई है। इसके कारण पूर्वांचल और मध्य यूपी में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

हालांकि, यह मौसम प्रणाली अगले 1-2 दिनों में पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ जाएगी और धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगी। इसके बाद, 6 जून से बारिश रुकने और तापमान में 3-5°C तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

'Monsoon की चाल अभी धीमी'

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पुणे केंद्र से जुड़े अधिकारी एस.डी. सनप ने मीडिया को जानकारी दी है कि मॉनसून की चाल अभी धीमी बनी हुई है। उन्होंने हाल में बताया कि अगले कुछ दिनों तक बारिश कमजोर रह सकती है, लेकिन 11 से 12 जून के बीच इसमें तेजी आने की उम्मीद है। इसके बाद मॉनसून देश के अन्य भागों की ओर बढ़ेगा।

Advertisment

मौसम विभाग के मॉनसून ट्रैकिंग चार्ट में भी फिलहाल इसकी धीमी प्रगति के संकेत देखे गए हैं।

एक अन्य वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 11 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम विकसित हो रहा है। यह सिस्टम न केवल मॉनसून को मजबूती देगा, बल्कि देश के उत्तरी क्षेत्रों में इसके आगे बढ़ने की स्थितियों को भी अनुकूल बनाएगा।

World Environment Day: आज ही बदल लीजिए अपनी ये आदतें, पर्यावरण को कम से कम होगा नुकसान

Advertisment

World Environment Day Change habits Ways to protect the environment

World Environment Day: आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस धरती पर इंसान ही एक ऐसा जीव है जो प्रकृति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। आपको अपनी रोज की कुछ आदतों को बदलना चाहिए जिससे पर्यावरण को कम नुकसान होगा। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यूपी वेदर अपडेट यूपी मौसम अपडेट यूपी में बारिश यूपी में आज का तापमान यूपी का मौसम UP Weather update up weather today UP Weather forecast UP temperature today up mein aaj ka mausam Monsoon Update monsoon entry in up IMD
Advertisment
चैनल से जुड़ें