Advertisment

UP Weather Update: छठ पूजा के दौरान बदला मौसम का मिजाज, यूपी में 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 27 अक्टूबर से अगले 4 दिनों तक यूपी में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

author-image
anjali pandey
Lucknow Chhath Puja Holiday: लखनऊ में 28 अक्टूबर को छठ पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 27 अक्टूबर से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान छठ पूजा का पर्व भी मनाया जाएगा, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग घरों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में बदलते मौसम के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

छठ पर्व से पहले बदल रहा मौसम

दिवाली के बाद से उत्तर प्रदेश में मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और देर रात के समय धुंध और हल्का कोहरा छा रहा है, वहीं रात में ठंड भी बढ़ने लगी है। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में रातें और ज्यादा ठंडी हो गई हैं। लोगों ने अब कूलर और एसी का इस्तेमाल बंद कर दिया है।

26 अक्टूबर को रहेगा शुष्क मौसम, 27 से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देर रात या सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। 27 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम का रुख पूरी तरह बदल जाएगा और बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

28 से 30 अक्टूबर तक बारिश का दौर

28 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी रहेगी। 31 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Advertisment

आईएमडी की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 26 अक्टूबर को प्रदेश में कोई बड़ी वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं है। आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की गति से चलेंगी।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

इस बीच, प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बरेली में 15.7℃ और मुजफ्फरनगर में 15.8℃ रिकॉर्ड किया गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

ये भी पढ़ें: Latest Updates: PM मोदी करेंगे मन की बात, सीएम मोहन का अनूपपुर-जबलपुर दौरा, विमेंस वर्ल्ड कप में भारत-बांग्लादेश का मैच

Advertisment
Uttar Pradesh weather forecast UP Weather update UP Rainfall News UP rain alert UP cold weather IMD UP Alert Chhath Puja weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें