Advertisment

UP Teachers Dance Viral Video: कक्षा में डांस करते हुए वायरल हुईं पांच शिक्षिकाएं, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

UP Teachers Dance Viral Video: कक्षा में डांस करते हुए वायरल हुईं पांच शिक्षिकाएं, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित UP Teachers Dance Viral Video: Five teachers went viral while dancing in class, education department suspended

author-image
Bansal News
UP Teachers Dance Viral Video: कक्षा में डांस करते हुए वायरल हुईं पांच शिक्षिकाएं, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

आगरा। जिले के एक स्कूल की कक्षा में डांस करते हुए वीडियो वायरल होने पर उसमें दिख रहे प्राथमिक स्कूल के पांच शिक्षकों को ‘अनैतिक व्यवहार’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त इन शिक्षकों को शनिवार को निलंबित किया गया। खाली कक्षा में डांस करते हुए शिक्षकों का यह वीडियो बृहस्पतिवार को ऑनलाइन दिखा। इसके बाद आगरा के बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की।

Advertisment

बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रजराज सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अछनेरा के सधन स्थित प्राथमिक विद्यालय के सभी पांच सहायक शिक्षकों और प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। चार शिक्षकों ने जवाब दिया है, लेकिन एक ने नहीं दिया है।’’ उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने के कारण पांचों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

https://twitter.com/council_indian/status/1441248874769752073

आगरा Samachar Yogi government UP education department most viral video Latest News in agra Latest agra News dance videos CM Yogi Bansal News bansal Agra Police Agra News in Hindi agra news hindi Agra News agra Headlines agra city news
Advertisment
चैनल से जुड़ें