Advertisment

Shahjahanpur Love Jihad Case:माथे पर टीका लगा फंसाता था हिंदू लड़कियां! फिर करता जबरन धर्मांतरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Shahjahanpur Love Jihad Case News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। महिला ने सोशल मीडिया के जरिए पहचान छिपाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

author-image
Shaurya Verma
UP shahjahanpur-mein-love-jihad-ka-mamla-aaropi-giraftaar zxc

हाइलाइट्स

  • शाहजहांपुर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला
  • पहचान छिपाकर दुष्कर्म, धर्मांतरण की कोशिश
  • आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Advertisment

Shahjahanpur Love Jihad Case News:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से लव जिहाद और धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखीमपुर खीरी की एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर पहचान छिपाकर संबंध बनाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

युवक ने हिंदू बनकर बढ़ाई नज़दीकी

पीड़िता का आरोप है कि करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी शाहजहांपुर निवासी एक युवक से जान-पहचान हुई। युवक ने खुद को हिंदू धर्म का अनुयायी बताते हुए पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

Advertisment

बाद में पीड़िता को पता चला कि युवक का असली नाम नावेद उर्फ कासिफ पठान है और वह मुस्लिम समुदाय से है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने मारपीट की और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।

अन्य युवतियों की अश्लील तस्वीरें भी मिलीं

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन में कई युवतियों की अश्लील तस्वीरें मिली हैं। इन तस्वीरों में आरोपी माथे पर टीका लगाए हिंदू प्रतीकों के साथ नजर आ रहा है, जिससे साफ होता है कि वह धोखे से पहचान बदलकर लड़कियों को फंसा रहा था।

हिंदू संगठनों का थाने पर धरना

पीड़िता जब पहले थाने पहुंची तो तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने हिंदूवादी संगठनों से संपर्क किया। राजेश अवस्थी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए धरना शुरू किया।

Advertisment

बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अब दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा निष्पक्ष जांच होगी, आरोपी से पूछताछ जारी

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं और धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।“आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।” एसपी शाहजहांपुर 

Lalitpur Heavy Rain News: ललितपुर में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 10 बांधों के गेट खुले, अलर्ट जारी 

Advertisment

_lalitpur heavy rains lagatar 36 ghanton se baarish barrage gates opened zxc

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है। भारी वर्षा के चलते जिले के सभी प्रमुख बांधों के गेट खोल दिए गए हैं, जिससे लाखों क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इससे कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, तो वहीं जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सोशल मीडिया से फंसाया युवती को शाहजहांपुर लव जिहाद मामला शाहजहांपुर थाने पर हंगामा लखीमपुर की महिला के साथ धोखा यूपी में जबरन धर्मांतरण यूपी पुलिस धर्मांतरण जांच नावेद उर्फ कासिफ लव जिहाद शाहजहांपुर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन धर्म छिपाकर दुष्कर्म का केस आरोपी युवक की गिरफ्तारी Woman Trapped via Social Media Uproar at Shahjahanpur Police Station UP Police Investigates Conversion Case Shahjahanpur Love Jihad Case News: Shahjahanpur Love Jihad Case Rape by Hiding Religion Naved alias Kasif Love Jihad Lakhimpur Woman Cheated Hindu Groups Protest in Shahjahanpur Forced Religious Conversion in UP accused arrested
Advertisment
चैनल से जुड़ें