Advertisment

Ganga Expressway: देश की पहली नाइट लैंडिंग एयर स्ट्रिप तैयार, राफेल-जगुआर ने टच एंड गो अभ्यास कर दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Ganga Expressway Rafale Landing: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर देश की पहली ऐसी हवाई पट्टी तैयार हुई है, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन और रात आपात लैंडिंग कर सकेंगे। राफेल, मिराज और जगुआर जैसे विमानों ने शुक्रवार को इस पट्टी पर सफल अभ्यास किया।

author-image
Bansal news
UP Shahjahanpur Ganga Expressway Indian airforce conducts combat drill zxc

हाइलाइट्स

  • गंगा एक्सप्रेसवे पर देश की पहली नाइट लैंडिंग एयर स्ट्रिप तैयार
  • राफेल, मिराज और जगुआर ने की दिन-रात लैंडिंग का सफल ट्रायल
  • शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी पट्टी पर हुआ वायुसेना का अभ्यास
Advertisment

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र में बने गंगा एक्सप्रेसवे पर देश की पहली ऐसी हवाई पट्टी तैयार हो गई है, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन और रात दोनों समय में आपात लैंडिंग कर सकेंगे। शुक्रवार 2 मई को इस हवाई पट्टी पर राफेल, मिराज और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग और टच एंड गो अभ्यास कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

3.5 किमी लंबी पट्टी पर किया गया आपातकालीन लैंडिंग का अभ्यास 

publive-image

गंगा एक्सप्रेसवे के जलालाबाद स्थित पीरू गांव के पास बनी यह पट्टी 3.5 किलोमीटर लंबी है। शुक्रवार को भारतीय वायुसेना ने यहां आपात लैंडिंग ट्रायल कर यह दिखाया कि युद्ध या आपदा की स्थिति में इस पट्टी का उपयोग वैकल्पिक रनवे के रूप में किया जा सकता है।

दिन और रात दोनों में लैंडिंग की सुविधा

यह देश की पहली एयर स्ट्रिप है, जहां पर नाइट लैंडिंग की सुविधा भी है। सुरक्षा के लिहाज से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वायुसेना ने दिन और रात दोनों समय में लैंडिंग कर इस स्ट्रिप की क्षमता का परीक्षण किया।

Advertisment

मौसम ने डाला रोड़ा, फिर भी हुआ सफल एयर शो 

publive-image

शुक्रवार को मौसम खराब होने और बारिश की आशंका के चलते एयर शो पर संशय बना रहा, लेकिन मौसम साफ होते ही एयर शो शुरू किया गया। राफेल, मिराज और जगुआर जैसे विमान आसमान में गरजे और एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग की। शो को सैकड़ों लोगों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों ने देखा और खूब सराहा।

44 गांवों से गुजरता है गंगा एक्सप्रेसवे

शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे 44 गांवों से गुजरता है और यहां इसकी लंबाई करीब 42 किलोमीटर है। अधिकांश हिस्सों पर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

अदाणी ग्रुप कर रहा है निर्माण

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अदाणी ग्रुप कर रहा है। यह मेरठ से प्रयागराज को जोड़ेगा। अदाणी ग्रुप बदायूं से प्रयागराज तक 464 किलोमीटर का निर्माण कर रहा है, जिसे भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है।

Advertisment

अलीगढ़: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, AMU से एक अरब की ज़मीन अतिक्रमण मुक्त कराई, प्रशासन ने जमीन पर लगाया बोर्ड

UP Aligarh municipal corporation freed land worth 1 billion rupees AMU

अलीगढ़ में ज़मीन को लेकर चल रहे विवाद में बड़ा खुलासा हुआ है। बुधवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कब्जे से एक अरब दो करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Indian Air Force Rafale iaf air force fighter jet fighter jets ganga expressway ganga expressway fighter jets rafale jaguar landing fighter planes
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें