Advertisment

UP News: पहली बार गंगा एक्सप्रेस-वे पर होगी लड़ाकू विमानों की लैंडिंग, CM योगी ने किया निरीक्षण, नवंबर तक पूरा होगा काम

Cm yogi in shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण को नवंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पहली बार इस एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर 2-3 मई को लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराई जाएगी।

author-image
Bansal news
UP Shahjahanpur CM Yogi ganga expressway runway inspection

हाइलाइट्स

  • CM योगी नें किया गंगा एक्सप्रेस-वे निरीक्षण।
  • हवाई पट्टी पर 2-3 मई को लड़ाकू विमानों की लैंडिंग।
  • निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश।
Advertisment

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य हर हाल में नवंबर तक पूरा किया जाए। उन्होंने यह निर्देश गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए। यह देश में पहली बार होगा जब किसी एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर रात्रि में लड़ाकू विमान उतरेंगे।

मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर रविवार सुबह 11:56 बजे जलालाबाद से गुजरे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने हेलिपैड पर उतरा। इसके बाद उन्होंने कार में बैठकर करीब 500 मीटर तक हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सेफ रूम में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, यूपीडा और निर्माणदायी कंपनी के प्रतिनिधियों से प्रगति की जानकारी ली।

निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने साफ शब्दों में कहा कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य हर स्थिति में नवंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतारने की सभी तैयारियों की समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Advertisment

हवाई पट्टी पर 2-3 मई को लड़ाकू विमानों की लैंडिंग

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर दो मई की रात को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराई जाएगी, जबकि तीन मई को दिन में लैंडिंग का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए वायुसेना के अधिकारी लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

हवाई पट्टी के आसपास पांच किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, जानवरों की एंट्री रोकने के लिए लोहे की बाड़ भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद वह दोपहर 12:30 बजे हेलिकॉप्टर से हापुड़ के लिए रवाना हो गए।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisment

BIJNOR NEWS: यूपी के बिजनौर में अनोखी शादी, चीन से दुल्हन ले आया अभिषेक, हिंदू रीति-रिवाजों से लिए सात फेरे

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अनोखी शादी हुई है। जिसमें दो देशों को दिलों के रिश्ते से जोड़ दिया। चीन के शांक्सी प्रांत की रहने वाली सियाओ जब दुल्हन का जोड़ा पहनकर पंचवटी मंडप में पहुंची, तो सभी ने उनका स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

shahjahanpur news in hindi Shahjahanpur Hindi Samachar runway on ganga expressway latest shahjahanpur news in hindi ganga expressway Cm yogi in shahjahanpur
Advertisment
चैनल से जुड़ें