Advertisment

UP School News: भीषण गर्मी के कहर के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला

UP School News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालयों का समय बदलने के आदेश दे दिया है।

author-image
anurag dubey
UP School News: भीषण गर्मी के कहर के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला
हाइलाइट्स 
  • नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला
  • स्कूलों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम के आदेश
  • अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
Advertisment

UP School News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालयों का समय बदलने के आदेश दे दिया है। इसके साथ ही सभी स्कूलों को आदेश दिए गए हैं कि वे स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखें।

अग्रिम आदेशों तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित

जानकारी के मुताबिक, आगरा जिलाधिकारी जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने ये आदेश दिया है। ये आदेश सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व मिशनरीज स्कूलों के समय में बदलाव के लिए लागू होगा। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं कि सभी स्कूलों में अग्रिम आदेशों तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस दौरान स्कूलों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे।

पंखा, कूलर और शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी

स्कूल प्रबंधन को कक्षाओं में पंखा, कूलर और शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। हालांकि, स्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक और अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। यदि कोई स्कूल इन आदेशों का पालन नहीं करता है, तो इसके लिए प्रधानाचार्य पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: VARANASI WIFE THREATEN: मेरठ वाले मर्डर की तरह तुमको भी निपटा दूंगी, वाराणसी में लोको पायलट को उसकी पत्नी ने धमकाया

अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

इस बार अप्रैल में दो बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है, लेकिन शनिवार को तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि के कारण दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर कम हो गया है, जो अब केवल 13 डिग्री सेल्सियस है।

तापमान में कमी के बावजूद लोगों को गर्मी की तीव्रता अधिक

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में कमी के बावजूद लोगों को गर्मी की तीव्रता अधिक महसूस हो रही है। रविवार को तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisment

लखनऊ में अधिकतम तापमान 107°F

विभिन्न शहरों के तापमान की बात करें, तो लखनऊ में अधिकतम तापमान 107°F और न्यूनतम तापमान 80°F रहने की उम्मीद है, जिसमें धुंध वाली धूप रहेगी। आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन वायु गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर हो सकती है। अधिकतम तापमान 98°F और न्यूनतम तापमान 81°F रहने की संभावना है, जिसमें धुंध वाली धूप रहेगी।

Gorakhpur Dowry Demand: दहेज में नहीं मिली कार तो शादी के दिन दूल्हा फोटो सहित फरार, पिता और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में दूल्हे को कार ना मिलने से नाराज दूल्हा शादी से फरार हो गया। लड़की वालो की तरफ से शादी को लेकर पूरी तैयारिया कर ली गई थी। लड़की के घर वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थे। उसे समय लड़की के घर वालों के चेहरे पर खुशी थी। पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें