/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/school-7.jpg)
लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर का असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है। सैकड़ों में आने वाले कोरोना के मामले अब हजारों में आ रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने अहम फैसला लिया है। अब प्रदेश में 8वीं तक के सभी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे। योगी सरकार ने आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे। बता दें कि पहले सरकार ने इन स्कूलों को चार अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया था, लेकिन कोरोना के मामलों में तेजी के बाद इसे और बढ़ा दिया गया।
Uttar Pradesh goverment orders closing of schools - both govt and private - for students of std 1-8 till April 11th in the wake of #COVID19 situation.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 2, 2021
यूपी में कोरोना के 2600 मामले
यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2600 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा संक्रमण से 9 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कोविड-19 संक्रमित कुल नौ और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8820 हो गई है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us