Advertisment

Sambhal News: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी कल्कि धाम पहुंची! शिला दान कर, संकीर्तन में हुईं शामिल

Actress Mamta Kulkarni in Kalki Dham: पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संभल के श्री कल्कि धाम पहुंचकर शिला दान किया और संकीर्तन में भाग लिया। उनकी मौजूदगी से मासिक धार्मिक आयोजन में खास आकर्षण देखने को मिला।

author-image
Bansal news
UP Sambhal Former Actress Mamta Kulkarni reached Kalki Dham zxc

हाइलाइट्स

  • कल्कि धाम पहुंचीं ममता कुलकर्णी
  • आचार्य प्रमोद कृष्णम से की मुलाकात
  • संकीर्तन में भाग लेकर भक्तों संग बिताया समय
Advertisment

Actress Mamta Kulkarni in Kalki Dham: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी रविवार को संभल जिले के ऐचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धाभाव के साथ मंदिर परिसर में शिला दान किया और मासिक संकीर्तन कार्यक्रम में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम से की मुलाकात

कल्कि धाम में ममता कुलकर्णी ने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से भी मिली। बातचीत के दौरान आचार्य कृष्णम ने उन्हें कल्कि धाम के निर्माण कार्य की प्रगति और वहां होने वाले आगामी धार्मिक महोत्सवों की जानकारी दी।

संकीर्तन में भाग लेकर भक्तों संग बिताया समय

धार्मिक भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में ममता कुलकर्णी ने श्रद्धालुओं के साथ भजन-कीर्तन में सहभाग करते हुए भक्ति रस में डूबकर समय बिताया। हर महीने आयोजित होने वाले इस मासिक संकीर्तन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इस बार ममता कुलकर्णी की उपस्थिति के चलते आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Advertisment

ममता कुलकर्णी का यह आध्यात्मिक रुझान एक बार फिर सुर्खियों में है और उनकी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला।

Lucknow-Mumbai Vande Bharat: देश की पहली एसी स्लीपर वंदे भारत जुलाई से लखनऊ-मुंबई रूट पर दौड़ेगी, 20 कोचों की सुविधा 

UP Lucknow-Mumbai Vande Bharat first ac sleeper train via agra

देश की पहली एसी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब लखनऊ से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन आगरा, मुरादाबाद, बरेली और निजामुद्दीन जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस हाईटेक ट्रेन का संचालन जुलाई से शुरू होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment
sambhal news sambhal mamta kulkarni sambhal kalki dham mamta kulkarni update kalki dham Actress Mamta Kulkarni acharya pramod krishnam
Advertisment
चैनल से जुड़ें