Advertisment

UP Rojgaar Mela 2025: लखनऊ में इस दिन रोजगार मेला, हर महीने 25000 रुपए पाने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

UP Rojgaar Mela 2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 29 और 30 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले मे 204 संविदा बस चालक की भर्ती की जाएगी।

author-image
Shaurya Verma
UP Rojgaar Mela 2025 UPSRTC driver recruitment 204 bus driver 3200 female bas parichalak zxc

हाइलाइट्स

  • लखनऊ में 29-30 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित
  • 204 बस चालक और 3200 महिला परिचालक की भर्ती
  • 8वीं-12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
Advertisment

UP Rojgaar Mela 2025: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा 29 और 30 जुलाई 2025 को लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 204 संविदा बस चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही राज्यभर में महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 3200 महिला परिचालक पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी तेज़ी से चल रही है।

अवध बस स्टेशन पर आयोजित होगा रोजगार मेला

रोजगार मेला स्थल अवध बस स्टेशन, ड्राइवर ट्रेनिंग एंड काउंसलिंग सेंटर, लखनऊ

समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

तारीख – 29 और 30 जुलाई 2025

संविदा बस चालक भर्ती की पात्रता:

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम आठवीं पास

आयु सीमा: न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह

लंबाई: कम से कम 5 फीट 3 इंच

अनुभव: दो वर्ष पुराना हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य

जरूरी दस्तावेज:

दो पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड, पैन कार्ड

हैवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस

शैक्षणिक प्रमाणपत्र (मूल और स्वप्रमाणित प्रतियां)

चयन प्रक्रिया:

प्रथम चरण के टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को रायबरेली स्थित IDTR संस्थान में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। वहीं से अंतिम चयन होगा।

Advertisment

संपर्क नंबर:

8726005106, 8726005107, 8726005110

संविदा चालकों के लिए वेतन और लाभ:

प्रति किमी पारिश्रमिक: ₹2.06

6 माह निरंतर सेवा: 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश + ₹1500 बोनस

2 साल सेवा पर: ₹20,726 तक प्रोत्साहन राशि

दुर्घटना बीमा:

मृत्यु पर ₹7.5 लाख

सामान्य चोट पर ₹10,000

गंभीर चोट पर ₹25,000

निशुल्क यात्रा पास: परिवार के लिए 5 पास सालाना

महिला परिचालकों की भर्ती: 3200 पदों पर चयन प्रक्रिया जारी

यूपी रोडवेज द्वारा पहले ही 1800 महिला परिचालकों की भर्ती पूरी की जा चुकी है। अब शेष 3200 पदों के लिए विभिन्न जनपदों में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

महिला परिचालक भर्ती की पात्रता:

न्यूनतम योग्यता: 12वीं पास

अनिवार्य प्रमाणपत्र: CCC कंप्यूटर कोर्स

वांछनीय योग्यता:

NCC 'B' प्रमाण पत्र

NSS या स्काउट गाइड पुरस्कार

NRLM या कौशल विकास मिशन सदस्यता

महत्वपूर्ण दस्तावेज:

10वीं, 12वीं की मार्कशीट

आधार कार्ड, पैन कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

CCC और अन्य उपलब्ध प्रमाणपत्र

सभी दस्तावेज की मूल प्रति और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी  

महिला रोजगार मेले का शेड्यूल:

तारीखस्थान (जिला)
15 जुलाईनोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
18 जुलाईगाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
22 जुलाईमेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
25 जुलाईसहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज

Varanasi Bribery Case:वाराणसी विकास प्राधिकरण के 3 अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, टिन शेड लगाने के लिए मांगी घूस 

Advertisment

UP Varanasi Development Authority Bribery 50000 rupees Tin shed construction zxc

 धार्मिक और ऐतिहासिक शहर काशी को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि इस संस्था के ही कुछ अधिकारी शहर को सुधारने की जगह भ्रष्टाचार फैलाने में लगे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

UP Rojgaar Mela 2025: Lucknow job fair July 2025 UPSRTC driver recruitment 2025 Lucknow Rojgaar Mela 2025 bus driver recruitment 2025 bus driver bharti 2025 mahila bus parichalak bharti 2025 UPSRTC bharti 2025 UP Roadways bharti
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें