Advertisment

UP Registry New Rule: स्टाम्प शुल्क में बड़ी छूट देने की तैयारी में योगी सरकार, केवल इन्हें मिलेगा फायदा

UP Registry New Rule: महिला सशक्तिकरण की दिशा में योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर स्टाम्प शुल्क में मिलेगी छूट। जानें पूरी योजना।

author-image
Ashi sharma
UP Registry New Rule

UP Registry New Rule

UP Registry New Rule: उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब महिलाओं को संपत्ति में सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। अभी तक महिलाओं के नाम पर 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर 1% स्टाम्प शुल्क की छूट मिलती है।

Advertisment

अब यह सीमा बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये तक किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस छूट से महिलाओं के नाम पर संपत्ति का रजिस्ट्रेशन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ग्रामीण और शहरी महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ

इस प्रस्ताव का लाभ केवल शहरी नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी मिलेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां महिलाओं की संपत्ति में भागीदारी अभी भी कम है, वहां यह योजना विशेष बदलाव ला सकती है।

यह भी पढ़ें-UP Samvida Karmachari News: योगी कैबिनेट में इन संविदा कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला, मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ

Advertisment

महिला सुरक्षा में जुटी योगी सरकार

योगी सरकार पहले से ही मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के जरिए महिला सशक्तिकरण पर फोकस कर रही है। अब यह नई स्टाम्प ड्यूटी योजना महिलाओं को संपत्ति में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

1 करोड़ की संपत्ति पर 1% छूट

फिलहाल महिलाएं को 10 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी में 1 प्रतिशत छूट मिलती है। अब यदि प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलती है तो यह छूट 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति के लिए लागू हो जाएगी, जिससे महिलाओं को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Noida Flat New Rule: फ्लैट में रहने वाले सावधान! बालकनी में टांगा गमला, तो हो सकती है जेल, प्राधिकरण का बड़ा फैसला

Advertisment
मिशन शक्ति mission shakti Women Empowerment UP Yogi Government Scheme Stamp Duty Rebate Property Rights for Women Uttar Pradesh Women Rights महिला सशक्तिकरण योगी सरकार योजना स्टाम्प शुल्क छूट महिलाओं की संपत्ति यूपी महिला अधिकार महिला संपत्ति रजिस्ट्रेशन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें