Advertisment

UP Rape: दिल्ली ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

बलिया जिले के एक गांव की रहने UP Rape वाली 15 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अपहृत कर दिल्ली ले जाकर उससे बलात्कार किये जाने का मामला.....

author-image
Bansal News
UP Rape: दिल्ली ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

बलिया। बलिया जिले के एक गांव की रहने UP Rape वाली 15 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अपहृत कर दिल्ली ले जाकर उससे बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि UP Rape क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को इसी थाना क्षेत्र एक व्यक्ति ने अपने पिता, चाचा और भाई के सहयोग से पिछले जुलाई माह में अगवा कर लिया था।

Advertisment

आरोप है कि उसके बाद व्यक्ति ने किशोरी को दिल्ली ले जाकर उसे कई बार अपनी हवस UP Rape का शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गयी। कुछ दिन पहले व्यक्ति के परिजनों ने किशोरी को उसके घर छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने किशोरी की माँ की तहरीर पर पवन, उसके पिता, चाचा और भाई के खिलाफ भारतीय दंड UP Rape संहिता और पॉक्सो एक्ट की संगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Bansal News bansal Uttar Pradesh rape UP Rape news rape in uttar pradesh sexually abused
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें