Advertisment

UP के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर: प्रयागराज से कोलकाता के लिए इस दिन से शुरू होगी फ्लाइट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UP Prayagraj Kolkata Delhi Indigo Flights Schedule: UP के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर, प्रयागराज से कोलकाता और दिल्ली के लिए इस दिन से शुरू होगी फ्लाइट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

author-image
Preeti Dwivedi
UP-Prayagraj-Flight-News

UP-Prayagraj-Flight-News

UP Prayagraj Kolkata Delhi Indigo Flights Schedule: उत्तरप्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज से कोलकाता और दिल्ली के बीच ठप पड़ी विमान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।

Advertisment

आपको बता दें 11 जनवरी से प्रयागराज से कोलकाता के लिए पुनः विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस(Indigo Airlines News) ने नई समय सारिणी (UP Flight Schedule) जारी कर दी है।

प्रयागराज से इस दिन से शुरू होगी सेवा

आपको बता दें प्रयागराज एयरपोर्ट से ये फ्लाइट शाम 6.10 बजे रवाना होगा। जो 1:35 मिनट के बाद कोलकाता के सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम 7.45 बजे उतरेगी। इसके बाद यही फ्लाइट कोलकाता से विमान शाम 4.10 बजे उड़ान भरकर शाम 5.40 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी।

ये रहेगी समय सारणी

आपको बता दें प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो एयरलाइंस ने प्रयागराज एयरपोर्ट से कोलकाता और दिल्ली के लिए नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसमें कोलकाता की सीधी विमान सेवा 11 जनवरी से शुरू होगी।

Advertisment

दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

दिल्ली के लिए एक और नई उड़ान जल्द शुरू की जाएगी। आपको बता दें प्रयागराज भुवनेश्वर फ्लाइट का समय 17 दिसंबर यानी मंगलवार से बदल जाएगा।

भुवनेश्वर से प्रयागराज सुबह 10:40 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:35 बजे आगमन होगा।

प्रयागराज से भुवनेश्वर की फ्लाइट दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान करेगी दोपहर 2:50 बजे लैंड करेगी। वहीं, अहमदाबाद की फ्लाइट की बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

Advertisment

कोलकाता की फ्लाइट

शुरुआत 11 जनवरी 2025

कोलकाता से प्रयागराजः शाम 4:10 बजे प्रस्थान, शाम 5:40 बजे आगमन

प्रयागराज से कोलकाता: शाम 6:10 बजे प्रस्थान, रात 7:45 बजे आगमन

आपको बता दें इन विमानों का संचालन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जाएगा।

दिल्ली फ्लाइट का समय

दिल्ली से प्रयागराजः शाम 6:05 बजे प्रस्थान

प्रयागराज से दिल्लीः शाम 6:35 बजे प्रस्थान

इस विमान का संचालन सप्ताह में तीन दिन के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2024: महाकुंभ पर बन रहा ग्रहों का शुभ संयोग, मकर संक्रांति से एक दिन पहले से शुरू होगा शाही स्नान

UP News utility news UP Prayagraj Kolkata Delhi Flights Indigo Flights Schedule UP Prayagraj Kolkata Delhi Indigo Flights Schedule
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें