Advertisment

Mahakumbh 2025: बसंत स्नान के बाद फिर होगा संस्कृति का महाकुम्भ, कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगी महाकुम्भ की शाम

author-image
Bansal news
Mahakumbh 2025: बसंत स्नान के बाद फिर होगा संस्कृति का महाकुम्भ, कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगी महाकुम्भ की शाम

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बसंत स्नान के बाद गुरुवार से फिर संस्कृति का महाकुम्भ होगा, जिसमें देश की विविध संस्कृतियों का संगम होगा। गंगा पंडाल पर चल रहे मुख्य आयोजन को लेकर संस्कृति विभाग ने एक बार फिर तैयारी पूरी कर ली है। अगले चार दिन तक देश के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों से महाकुम्भ की सांझ सजेगी।

Advertisment

 7 को डोना गांगुली, 8 को कविता कृष्णमूर्ति, 9 को सुरेश वाडेकर, सोनल मान सिंह व 10 को हरिहरन प्रस्तुति देंगे। 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान है,  इसलिए 11 से 13  फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। 

आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की क्रमवार रूपरेखा

गंगा पंडाल पर मुख्य आयोजन

7 फरवरी
  • डोना गांगुली (कोलकाता)- ओडिशी नृत्य 
  • योगेश गंधर्व एवं आभा गंधर्व-सूफी गायन 
  • सुमा सुधींद्र (कर्नाटक)- गायन 
  • डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा)- रासलीला
8 फरवरी 
  • कविता कृष्णमूर्ति, डॉ. एल सुब्रह्मण्यम (सुगम संगीत) 
  • प्रीति पटेल (कोलकाता)- मणिपुरी नृत्य 
  • नरेंद्र नाथ (पं. बंगाल)- सरोद वादन 
  • डॉ. देवकीनंदन शर्मा (मथुरा)- रासलीला
Advertisment
9 फरवरी 
  • सुरेश वाडेकर – सुगम संगीत 
  • पद्मश्री मधुप मुद्गल- (नई दिल्ली)- हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत 
  • सोनल मान सिंह- ( नई दिल्ली)- ओडिशी नृत्य 
  • डॉ. देवकी नंदन शर्मा- (मथुरा)- रासलीला
10 फरवरी 
  • हरिहरन-सुगम संगीत 
  • शुभदा वराडकर (मुंबई)- ओडिशी नृत्य
  • सुधा (तमिलनाडु)- कर्नाटक संगीत

पीएम मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहन रखे थे और हाथ और गले में रुद्राक्ष की मालाएं थीं। मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद पीएम ने सूर्य को अर्घ्य दिया और करीब 5 मिनट तक मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। संगम नोज पर गंगा पूजन किया और मां गंगा को दूध अर्पित किया, साड़ी चढ़ाई। मोदी गंगा पूजन के बाद सीधे बोट से अरैल घाट पहुंचे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मोदी के संगम स्नान के दौरान सीएम योगी भी साथ रहे।

Advertisment
mahakumbh 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें