Advertisment

UP Politics: बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को कांग्रेस ने की पदयात्रा, 'भाजपा गद्दी छोड़ो' के लगे नारे

author-image
Bansal News
UP Politics: बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को कांग्रेस ने की पदयात्रा, 'भाजपा गद्दी छोड़ो' के लगे नारे

लखनऊ। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के UP Politics मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को 'भाजपा गद्दी छोड़ो' के नारे के साथ राजधानी लखनऊ में पदयात्रा कर जनता से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Advertisment

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा स्तर पर बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के UP Politics निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में लखनऊ के बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'भाजपा गद्दी छोड़ो' के नारे लगाते हुए भैंसामऊ क्रासिंग से बक्शी का तालाब तक पैदल मार्च किया।

Advertisment

कुमार ने बताया कि इस पदयात्रा में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। ललन कुमार ने इस मौके पर कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने 'भारत छोड़ो आन्दोलन' चलाकर अंग्रेजों को देश से भगाया था। उसी तरह कांग्रेस 'भाजपा गद्दी छोड़ो' मार्च के UP Politics जरिये भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। उ

न्होंने कहा कि बक्शी का तालाब विधानसभा की जनता ने अपनी आवाज़ बुलंद और इरादा पक्का कर लिया है और वह भाजपा को अब सत्ता से बेदखल करके ही मानेगी। बढ़ती महंगाई ने जनता का सुख-चैन छीन लिया है। अब जनता भाजपा से उसकी गद्दी छीन लेगी।

https://twitter.com/Supriya23bh/status/1425033734139518980

कुमार ने कहा कि अंग्रेजी सत्ता को भारत की जमीन से उखाड़ फेंकने के लिए UP Politics महात्मा गांधी के नेतृत्व में जो अंतिम लड़ाई लड़ी गई थी उसे 'अगस्त क्रांति' के नाम से जाना जाता है। इस लड़ाई में गांधी ने अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के युवाओं से आह्वान किया था। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बम्बई अधिवेशन में 'भारत छोड़ो आंदोलन' यानी 'अगस्त क्रांति' का प्रस्ताव पारित किया था। उसी तरह अब भाजपा को भी सत्ता से बेदखल करने के लिये कांग्रेस पूरा जोर लगायेगी।

Advertisment

MP politics News in Hindi Politics News MP Politics News Politics Hindi News politics latest news politics breaking news Madhya Pradesh political news MP political leaders breaking news MP political leaders latest news MP political leaders news MP political leaders news in Hindi MP politics Hindi news political leaders Hindi news political leaders news political leaders news in Hindi politics breaking Hindi news politics breaking news in Hindi politics Hindi latest news politics Hindi trending news politics latest news in Hindi politics news in Hindi politics trending news politics trending news in Hindi politics update Hindi news politics updates politics updates in Hindi politics viral Hindi news politics viral news politics viral news in Hindi up political leaders breaking news up political leaders latest news up political leaders news up political leaders news in Hindi UP politics Hindi news UP Politics News UP politics news in Hindi मध्य प्रदेश राजनीति
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें