/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/up-police-si-recruitment-2025-1575-lakh-applications-exam-date-hindi-news-zxc-.webp)
हाइलाइट्स
- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 में 15.75 लाख आवेदन
- 4 लाख से ज्यादा महिलाओं ने भरी दरोगा भर्ती फॉर्म
- परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड जारी होंगे जल्द
UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से उपनिरीक्षक (दरोगा) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती के लिए कुल 15,75,760 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तारीख का इंतजार है।
UP Police SI Recruitment 2025: परीक्षा तिथि की सूचना
भर्ती बोर्ड के अनुसार, UP Police SI Exam Date 2025 की सूचना उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से चार सप्ताह पूर्व दी जाएगी। यानी अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक महीने पहले ही एडमिट कार्ड और परीक्षा की अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि आवेदन शुल्क भुगतान में तकनीकी समस्या आने के बाद अभ्यर्थियों को सोमवार सुबह 6 बजे तक शुल्क जमा करने की अतिरिक्त सुविधा दी गई थी। इस अवसर का लाभ उठाकर 3499 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन शुल्क सफलतापूर्वक जमा किया।
महिलाओं की मजबूत दावेदारी
UP Police Daroga Bharti 2025 में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में आवेदन किया है। आंकड़ों के अनुसार:
पुरुष उम्मीदवार: 11,66,386
महिला उम्मीदवार: 4,09,374
राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण महिलाओं के लिए तय किया है। यही कारण है कि इस बार महिला अभ्यर्थियों की दावेदारी पहले की तुलना में कहीं अधिक है।
कुल पदों का विवरण (UP Police SI Vacancy 2025)
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| उपनिरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस | 4242 |
| पीएसी (PAC) प्लाटून कमांडर | 135 |
| विशेष सुरक्षा बल (SSF) प्लाटून कमांडर | 60 |
| PAC महिला वाहिनी (बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर) महिला प्लाटून कमांडर | 106 |
| कुल पद | 4543 |
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी जानकारी
परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की सूचना बोर्ड द्वारा समय पर जारी की जाएगी।
UP Police SI Admit Card 2025 परीक्षा से चार सप्ताह पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से होगी।
आवेदन शुल्क और डिटेल्स में सुधार की अंतिम तारीख अब समाप्त हो चुकी है।
एक नजर में
UP Police SI Recruitment 2025 उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है, जिसमें करीब 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। महिलाओं की ओर से 4 लाख से अधिक आवेदन आना इस भर्ती में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। अब सभी उम्मीदवारों को बोर्ड से परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने की प्रतीक्षा है।
Ambedkarnagar CMO Bribery Case: हॉस्पिटल रिन्यूवल के बदले ₹1.50 लाख की मांग करने वाले CMO के खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ambedkarnagar-cmo-bribery-allegation-magisterial-inquiry-hindi-news-zxc.webp)
अम्बेडकरनगर जिले में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉक्टर संजय शैवाल पर हॉस्पिटल संचालक से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी (DM) अम्बेडकरनगर को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें