Advertisment

UP Police Recruitment 2025: यूपी में फिर सिपाहियों की भर्ती होगी, 24 हजार पद खाली, इस महीने जारी होगा नोटिफिकेशन

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर बड़े स्तर पर सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगी।

author-image
anurag dubey
UP Police Recruitment 2025: यूपी में फिर सिपाहियों की भर्ती होगी, 24 हजार पद खाली, इस महीने जारी होगा नोटिफिकेशन

हाइलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश में सिपाहियों के 24000 पद खाली
  • दारोगा के 4543 के लिए भर्ती निकाली जाएगी
  • आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का प्रस्ताव
Advertisment

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर बड़े स्तर पर सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगी। प्रदेश में करीब अभी 24 हजार पद खाली हैं। प्रदेश के हजारों युवा अभी पुलिस भर्ती को लेकर उत्साहित थे। तो ऐसे समय में यूपी पुलिस में भर्ती युवाओं के अच्छी खबर मानी जा रही है।

सिपाहियों के 24000 पद खाली

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में सिपाहियों के 24000 पद खाली हैं। इन पदों पर चयन प्रक्रिया दो चरण में होगी। सबसे पहले दारोगा के पदों पर भर्ती होगी और फिर सिपाही के पदों को भरा जाएगा, डीजीपी मुख्यालय की ओर से इसे लेकर प्रस्ताव भर्ती बोर्ड के पास भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Kannauj Lover: अजब प्रेम की गजब कहानी, प्रेमिका का कहीं और शादी करना नहीं मजूंर तो पहले उड़ाया, खुद के साथ किया काम

Advertisment

दारोगा के 4543 के लिए भर्ती निकाली जाएगी

जानकारी के मुताबिक, इस पुलिस भर्ती में पहले दारोगा के 4543 के लिए भर्ती निकाली जाएगी और फिर सिपाही के पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड 4543 पदों पर सब इंस्पेक्टर भर्ती की कवायद जल्द शुरू करेगा इसके साथ ही परीक्षा और तमाम जरूरी जानकारी इस नोटिफिकेशन में दी जाएगी। डीजीपी मुख्यालय द्वारा भर्ती बोर्ड को 19220 सिपाही व उसके समकक्ष पदों और उप निरीक्षक व उसके समक्ष 4543 पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव भेजा जा चुका है.

नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा

पहले यह घोषणा की गई थी कि इन पदों के लिए अप्रैल के तीसरे सप्ताह में भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इस प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सका। अब उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश सरकार ने दारोगा भर्ती के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसमें अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का प्रस्ताव है। इससे उन अभ्यर्थियों को लाभ होगा जो पिछली कुछ भर्तियों में आयु सीमा पार कर चुके थे।

Up Sub District Magistrate Transferred: प्रदेश में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 127 उप जिलाधिकारियों की बदली

Advertisment

Up Sub District Magistrate Transferred: उत्तर प्रदेश रविवार देर रात एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ी है, प्रदेश सरकार ने 127 उप जिलाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। पूरी खबर के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 

UP News UP POLICE UP Police Recruitment 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें