Advertisment

UP PCS Officer Transfer List: उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के तबादले, अर्चना द्विवेदी बनीं एडिशनल कमिश्नर

Uttar Pradesh PCS Officer Transfer List (15 May 2025) Update; उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 मई को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में विभिन्न जिलों में ADM स्तर के अफसरों को नई तैनाती दी गई है।

author-image
Bansal news
UP PCS Officer Transfer List 2025 Update Archana Dwivedi zxc

हाइलाइट्स

  • यूपी में बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले
  • मथुरा, अयोध्या, बरेली समेत कई जिलों में ADM की नई तैनाती
  • अर्चना द्विवेदी बनीं आजमगढ़ की एडिशनल कमिश्नर
Advertisment

UP PCS Officer Transfer 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार 15 मई को प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में ADM (अपर जिलाधिकारी) स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

महाराजगंज-मथुरा में अधिकारियों की अदला-बदली

जारी आदेश के अनुसार, पीसीएस पंकज वर्मा, जो वर्तमान में ADM FR महाराजगंज के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें मथुरा का नया ADM FR बनाया गया है। वहीं, पीसीएस योगानंद पांडेय, जो ADM FR मथुरा थे, को अयोध्या का नया ADM City नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- साहिबाबाद फल मंडी के अब बाद कानपुर फल मंडी ने भी तुर्की और चीन के फलों का किया बहिष्कार

Advertisment

बुलंदशहर, शामली और बरेली में नई नियुक्तियां

प्रशांत कुमार भारती, जो ADM प्रशासन बुलंदशहर के पद पर थे, अब उन्हें महाराजगंज का नया ADM FR बनाया गया है। वहीं पीसीएस संतोष कुमार सिंह, वर्तमान ADM FR शामली, को बरेली जिले का नया ADM FR बनाया गया है।

अयोध्या से सहारनपुर स्थानांतरण

पीसीएस सलिल कुमार पटेल, जो ADM City अयोध्या थे, को सहारनपुर का नया ADM FR बनाया गया है।

महिला अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

इसके अलावा, पीसीएस अर्चना द्विवेदी, जो ADM प्रशासन सहारनपुर के पद पर कार्यरत थीं, को एडिशनल कमिश्नर आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही, पीसीएस रजनीश कुमार मिश्रा, जो ADM FR सहारनपुर थे, को शाहजहांपुर का नया ADM प्रशासन नियुक्त किया गया है।

Advertisment

Ram Gopal Yadav: वो ठाकुर नहीं, जाटव.. SP नेता रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को कहे जातिसूचक शब्द, मचा बवाल

SP leader Ram gopal yadav wing commandar vyomika singh controversial statement

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुरादाबाद में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाली महिला सैन्य अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह... पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

UP PCS transfer news May 2025 UP PCS Officer Transfer List UP PCS Officer UP News UP government PCS reshuffle UP civil service transfer order UP ADM transfer list 2025 Lucknow news Administrative reshuffle in UP
Advertisment
चैनल से जुड़ें