Advertisment

UP PCS Transfer May 2025: उत्तर प्रदेश में 51 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले ADM और SDM, देखें लिस्ट!

Uttar Pradesh PCS Officer Transfer List (15 May 2025) Update; उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों में ADM, SDM और अन्य प्रशासनिक पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

author-image
Bansal news
UP PCS Officer Transfer List 2025 Update Archana Dwivedi

रिपोर्ट- आलोक राय 

हाइलाइट्स

  • UP में 51 PCS अफसरों का तबादला
  • कई जिलों में ADM-SDM की नई तैनाती
  • महिला अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
Advertisment

UP PCS Transfer May 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 51 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के कई जिलों में ADM (अपर जिलाधिकारी), SDM (उपजिलाधिकारी), नगर आयुक्त, और अन्य प्रशासनिक पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।

प्रमुख तबादले और तैनातियां 

publive-image

publive-image

publive-image

अर्चना द्विवेदी को अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल बनाया गया है।

संतोष कुमार सिंह, जो पहले ADM (FR), शामली थे, अब बरेली में ADM (FR) के रूप में सेवाएं देंगे।

प्रशांत कुमार भारती को महाराजगंज का ADM (FR) बनाया गया है।

पंकज वर्मा, जो पहले महाराजगंज के ADM (FR) थे, अब मथुरा में यही जिम्मेदारी संभालेंगे।

Advertisment

सलिल कुमार पटेल, जो अयोध्या के ADM City थे, अब सहारनपुर में ADM (FR) के रूप में तैनात हुए हैं।

रजनीश कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर का ADM (प्रशासन) बनाया गया है।

योगानंद पांडे को अयोध्या का नया ADM (नगर) नियुक्त किया गया है।

राहुल, सुखवीर सिंह और संजय कुमार पांडेय जैसे अधिकारी उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और अन्य प्रमुख संस्थानों में प्रबंधक व ADM स्तर की भूमिकाओं में भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें- वो ठाकुर नहीं, जाटव.. SP नेता रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को कहे जातिसूचक शब्द, मचा बवाल

Advertisment

महिला अधिकारियों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

श्यामलता आनंद को झांसी का ADM (न्यायिक) बनाया गया है।

रिजवाना शाहिद को कानपुर के औद्योगिक विकास प्राधिकरण में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

गुंजा सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

शालिनी प्रभाकर को बहराइच की नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

मीनू राणा को अलीगढ़ का ADM (वि/रा) बनाया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव जनसेवा, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किया गया है। खासतौर पर वे जिले जहां आगामी महीनों में चुनाव या बड़े सरकारी आयोजन प्रस्तावित हैं, वहां अनुभवी अधिकारियों को भेजा गया है।

Advertisment
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Balia News: बब्बन सिंह के अश्लील वायरल वीडियो पर BJP का बड़ा एक्शन, बोले– ‘मेरे खिलाफ रची गई साजिश’

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भाजपा नेता और रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कदम एक वायरल वीडियो के बाद उठाया गया है, जिसमें रघुवंशी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डांसर... पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment
UP PCS transfer news May 2025 UP PCS Officer Transfer List UP PCS Officer UP News UP government PCS reshuffle UP civil service transfer order UP ADM transfer list 2025 Lucknow news Administrative reshuffle in UP
Advertisment
चैनल से जुड़ें