Advertisment

UP Nikay Chunav: सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

UP Nikay Chunav: सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

author-image
Bansal News
UP Nikay Chunav: सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में अगले महीने दो चरणों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रदेश सचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

Advertisment

Naxalite News: अब सीजी के मालेवाही थाना के हर्राकोडेर गांव में नक्सलियों का उत्पात, धमकी भी दी

वहीं कई अन्‍य प्रमुख संगठनों के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पार्टी के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पूर्व प्रमुख प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Former spokesperson Ajay Alok: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक, जानिए क्या कही बात

Advertisment

इस मौके पर अन्‍य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यों का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है और विपक्ष के नेता हताश और निराश हैं।

Chardham Yatra 2023 Weather Alert: भारी बारिश ने यात्रा पर लगाया ब्रेक ! पांच दिनों के लिए बर्फीले तूफान की चेतावनी

Advertisment

बयान के अनुसार समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह, बार एसोसिएशन (उन्नाव) के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ताज खान, किसान यूनियन के मंडल प्रभारी प्रशांत मिश्रा समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें..

Bageshwar Dham: आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में उतरा है ये समाज, पूरे देश में FIR दर्ज करने की चेतावनी

Ram Mandir Ayodhya : बस कुछ महीनों में खत्म होगा रामलला के दर्शन का इंतजार, ये तारीख कर ले नोट

Advertisment
up nikay chunav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें