/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Samajwadi-Party-fielded-candidate-for-Ghosi-byelection.jpg)
UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के लिए प्रस्तावित उप चुनाव में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सपा ने अपने एक्स पर यह जानकारी साझा की।
सपा ने एक्स पर लिखा, ‘‘घोसी विधानसभा उपचुनाव में सुधाकर सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।'' गौरतलब है कि सुधाकर सिंह 2012 से 2017 तक घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे जबकि इसके पहले वह मऊ जिले के नत्थुपुर (अब मधुबन) विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1690650983095775233?s=20
सुधाकर को घोसी में 2017 में भारतीय जनता पार्टी के फागू चौहान ने पराजित कर दिया था। फागू चौहान को राज्यपाल बनाये जाने के बाद 2019 में हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार रहे सुधाकर सिंह को भाजपा के विजय राजभर ने पराजित किया था।
दारा सिंह चौहान के 2022 के चुनाव में सपा में जाने की वजह से उनको (सुधाकर सिंह) पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ाया। चौहान 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के वन मंत्री से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए थे और घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित हुए।
पिछले माह चौहान विधानसभा सदस्यता और सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये। पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग से आने वाले प्रमुख नेता दारा सिंह चौहान के त्यागपत्र से रिक्त हुई उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया, जिसके लिए पांच सितंबर को मतदान होगा।
ये भी पढ़ें:
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में 5,000 विशेष आवासों के उप्र सरकार ने लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
Indore Bahubali Thali: यह “बाहुबली थाली” खाइए, नकद 1 लाख 11 हजार 101 रुपए का ईनाम पाइए
IND vs WI 4th T20: भारत ने जीता चौथा टी20, कल फ्लोरिडा में होगा निर्णायक मुकाबला
Aaj Ka Mudda: पीएम मोदी का 24 के लिए जोश हाई, इशारों में किया जीत का दावा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें