Advertisment

सिद्धार्थनगर में यूरिया खाद संकट से किसान परेशान: सपाइयों ने सरकार पर बोला हमला, हजारों कार्यकर्ताओं संग निकाली रैली

Siddharthnagar Urea Crisis: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय (Mata Prasad Pandey), जिलाध्यक्ष लालजी यादव (Lalji Yadav) और पूर्व विधायक

author-image
anurag dubey
सिद्धार्थनगर में यूरिया खाद संकट से किसान परेशान: सपाइयों ने सरकार पर बोला हमला, हजारों कार्यकर्ताओं संग निकाली रैली

रिपोर्ट- प्रशांत शुक्ला, सिद्धार्थनगर

हाइलाइट्स 

  • फसलों की ज़रूरत को देखते हुए किसान खाद के लिए परेशान
  • सपाइयों ने सरकार पर बोला हमला
  • किसानों की आवाज़ बनती सपा
Advertisment

Siddharthnagar Urea Crisis:उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले में यूरिया खाद (Urea Fertilizer) की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में बुवाई और फसलों की ज़रूरत को देखते हुए किसान खाद के लिए परेशान हैं। इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party - SP) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

सपाइयों का विशाल प्रदर्शन

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय (Mata Prasad Pandey), जिलाध्यक्ष लालजी यादव (Lalji Yadav) और पूर्व विधायक विजय पासवान (Vijay Paswan) की अगुवाई में हजारों की संख्या में सपाई कार्यकर्ता विजय पैलेस से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और किसानों की दुश्वारियों को लेकर जमकर विरोध किया।

publive-image

यह भी पढ़ें: Jalalabad Rename Parashurampuri: शाहजहांपुर के जलालाबाद का बदला नाम, अब परशुरामपुरी’ नाम से जाना जाएगा, आदेश जारी 

Advertisment

सरकार पर गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सरकार पूरी तरह किसान और जनविरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और खाद संकट से जानबूझकर राहत नहीं दी जा रही। पाण्डेय ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो समाजवादी पार्टी किसानों के हक में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

विजय पासवान का शक्ति प्रदर्शन

इस प्रदर्शन में पूर्व सदर विधायक विजय पासवान ने खुद के दम पर भारी संख्या में भीड़ जुटाकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश की। उनका यह शक्ति प्रदर्शन आगामी विधानसभा चुनावों से भी जोड़ा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह रैली पासवान की ज़मीनी पकड़ को दिखाने का बड़ा संकेत है।publive-image

किसानों की आवाज़ बनती सपा

किसानों की बढ़ती दिक्कतों और सामाजिक असंतोष को देखते हुए सपा ने इस आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि खाद संकट ने न केवल किसानों को मुश्किल में डाला है बल्कि ग्रामीण इलाकों की सामाजिक समरसता को भी बिगाड़ दिया है।

Advertisment

Rajiv Gandhi 81 Jayanti: देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री, जिन्हें 7 साल पहले ही हो गया था अपनी हत्या का अंदेशा

Rajiv Gandhi 81 Jayanti: राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वे 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की हत्या के बाद राजनीति में आए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

उत्तर प्रदेश राजनीति (Uttar Pradesh Politics) सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) यूरिया संकट (Urea Crisis) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party - SP) माता प्रसाद पाण्डेय (Mata Prasad Pandey) विजय पासवान (Vijay Paswan) लालजी यादव (Lalji Yadav) किसान आंदोलन (Farmers Protest)
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें