Advertisment

UP NEET PG Counselling 2022: ध्यान दें ! 5 अक्टूबर से पहले करवा ले च्वॉइस फिलिंग, जानें कैसी होगी काउंसलिंग

author-image
Bansal News
UP NEET PG Counselling 2022: ध्यान दें ! 5 अक्टूबर से पहले करवा ले च्वॉइस फिलिंग, जानें कैसी होगी काउंसलिंग

UP NEET PG Counselling 2022:  इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर अगर आप भी उत्तरप्रदेश में नीट के विद्यार्थी है तो आपके लिए नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग 2022 (UP NEET PG Counselling 2022) के लिए च्वॉइस फिलिंग शुरू कर दी है। जहां पर 5 अक्टूबर से पहले च्वॉइस फिलिंग करने से आपको असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Advertisment

जानें क्या रहेगी प्रोसेस

आपको बताते चलें कि, आप वे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है वे इसे लेकर ऑनलाइन च्वॉइसेस भर सकते है तो वहीं पर इसके लिए आप  upneet.gov.in पर अप्लाई कर सकते है। यहां पर 5 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक ऐसा किया जा सकता है. प्रिफरेंस फिलिंग सबमिट करने के बाद कैंडिडेट्स को अपनी च्वॉइस लॉक जरूर कर देनी चाहिए। नहीं तो एलॉटमेंट प्रोसेस से डिस्क्वालीफाई माने जाएगे।

इन तारिखो को कर ले नोट 

आपको बताते चलें कि, यूपी नीट पीजी राउंड 1 एलॉटमेंट रिजल्ट 6 अक्टूबर, 2022 को घोषित किया जाएगा. उम्मीदवार 6 अक्टूबर से एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे और 7 अक्टूबर और 12 अक्टूबर, 2022 के बीच प्रवेश प्रक्रिया के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जहां पर उम्मीदवारों को सरकारी कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा की 891 सीटों पर प्रवेश मिलेगा और उत्तर प्रदेश राज्य के निजी कॉलेजों में 32 एमडीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

neet UP DGMEUP Director General Of Medical Education and Training UP UP NEET 2022 UP NEET 2022 Counselling UP NEET 2022 Counselling Begins UP NEET 2022 Counselling Choice Filling UP NEET 2022 Counselling Choice Filling Begins UP NEET PG Counselling Choice Filling Process upneet.gov.in
Advertisment
चैनल से जुड़ें