Advertisment

UP Nagar Nikay Election 2023: आखिर क्या हुआ वोटर्स को ! मतदान के 1 बजे तक 24 फीसदी पड़े वोट

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अपराह्न एक बजे तक औसतन 24 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

author-image
Bansal News
UP Nagar Nikay Election 2023: आखिर क्या हुआ वोटर्स को ! मतदान के 1 बजे तक 24 फीसदी पड़े वोट

लखनऊ। UP Nagar Nikay Election 2023:अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले, उत्तर प्रदेश में शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों के असर के संदर्भ में कसौटी माने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में राज्य के नौ मंडलों के 37 जिलों में हो रहा मतदान अपेक्षाकृत धीमा है।राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अपराह्न एक बजे तक औसतन 24 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Advertisment

शामली में सबसे ज्यादा पड़े वोट

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक शामली जिले में 41.08 फीसदी, श्रावस्‍ती में 40.28 प्रतिशत, वाराणसी में 24.15 प्रतिशत और प्रयागराज में 17.27 फीसदी वोट पड़े हैं। निकाय चुनाव में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक और बहुजन समाज पार्टी अध्‍यक्ष मायावती शामिल रहीं। राजनाथ, मायावती और पाठक ने लखनऊ में जबकि मुख्‍यमंत्री योगी ने गोरखपुर में वोट डाला।

11 बजे तक इतना हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन करीब 19 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शाम छह बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन करीब 19 प्रतिशत मतदान हो चुका है। उन्‍होंने बताया कि श्रावस्‍ती में 28.13 फीसद मतदान हुआ है, वहीं शामली में 27.5 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

9 बजे तक इतना हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह नौ बजे तक औसतन करीब 10 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है।

Advertisment

निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे तक औसतन 9.94 प्रतिशत मतदान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा।

सीएम योगी ने गोरखपुर से डाला वोट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डाला। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में वोट डालने के बाद की अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'आज नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है। अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें। भारत माता की जय!' पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान जारी है। इन जिलों में 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Advertisment

10 पार्षदों समेत चुने गए 85 प्रतिनिधि

आयोग के बयान के अनुसार नगर निगमों के 10 पार्षदों समेत कुल 85 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे नगर निकाय चुनावों को शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों के असर के आकलन की कसौटी माना जा रहा है। राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था फैलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखकर उनके विरूद्ध समय से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार मतदान को भयमुक्त माहौल में कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

11 मई को होगा दूसरा चरण

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 19,880 निरीक्षक-उपनिरीक्षक, 101477 मुख्य आरक्षी-आरक्षी, 47985 होमगार्ड, पीएसी की 86 कंपनियां, सीएपीएफ की 35 कंपनियां और 7,500 प्रशिक्षण ले रहे उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। नगर निगमों के महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा, जबकि बाकी पदों के लिए मतदान मतपत्र से होगा।

Advertisment
big breaking news cm yogi adityanath UttarPradesh News UP Nagar Nikay Election 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें