Advertisment

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम किए जारी ! जानिए कहां से कौन लड़ेगा चुनाव

समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के तहत महापौर की कई सीट के लिए बुधवार रात अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

author-image
Bansal News
UP Nagar Nikay Chunav 2023: सपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम किए जारी ! जानिए कहां से कौन लड़ेगा चुनाव

लखनऊ। UP Nagar Nikay Chunav 2023  समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के तहत महापौर की कई सीट के लिए बुधवार रात अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

Advertisment

इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

सपा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने लखनऊ महापौर पद के लिए वंदना मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गोरखपुर से काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रघुवीर चौधरी, मेरठ से सीमा प्रधान, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मसरूर फातिमा और अयोध्या से आलोक पांडे को महापौर पद का सपा प्रत्याशी बनाया गया है। इस बीच, कांग्रेस ने भी कानपुर और वाराणसी से महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वाराणसी से अनिल कुमार श्रीवास्तव और कानपुर से आशनी अवस्थी को उम्मीदवार बनाया गया है।

जाने कब होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में स्थानीय नगरीय निकायों के चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित नौ मंडलों में चार मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

nikay chunav UP Nagar Nikay Chunav 2023 up nikay chunav update up nagar nikay chunav 2023 date nikay chunav 2023 up update up nagar nikay chunav 2023 update up nikay chunav date news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें