Advertisment

UP House Tax News: नगर निगम बरेली टैक्स बसूली में हुआ डिफॉल्टर! 72 दिन में वसूलने होंगे इतने करोड़

वित्तीय वर्ष में सिर्फ 72 दिन बचे हैं, ऐसे में नगर निगम हाउट टैक्स वसूली का आधा टारगेट भी पूरा नहीं कर पाई है।

author-image
Bansal news
Nagar Nigam Bareilly

UP House Tax News:वसूली के चलते बरेली नगर निगम से शासन में जवाब मांगा जा रहा है। टैक्स विभाग के अधिकारी परेशान हैं। दरअसल, वित्तीय वर्ष में 72 दिन शेष रहने तक आधा लक्ष्य भी पूरा नहीं हुआ है। अब लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रतिदिन एक करोड़ रुपये की वसूली की चुनौती है। 

Advertisment

Nagar Nigam Bareilly

125 करोड़ 95 लाख हाउस टैक्स का लक्ष्य 

बरेली नगर निगम को लक्ष्य के मुताबिक 125 करोड़ 95 लाख से भी ज्यादा हाउस टैक्स 31 मार्च तक निगम की मद में जमा कराना है। अब तक लगभग 47करोड़ 96लाख रुपये ही निगम की मद में जमा हो पाए हैं।

टैक्स विभाग के अफसर परेशान

बेहद कम वसूली होने पर शासन से लगातार जवाब मांगा जा रहा है। इससे टैक्स विभाग के अफसर परेशान हैं। कम वसूली के वजह से बरेली नगर निगम डी ग्रेड में चला गया है। पिछले दिनों अधिकारियों को चेतावनी भी दी जा चुकी है, फिर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

बड़े टैक्स पेयर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा
कम वसूली के लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने जीआईएस सर्वे को कारण बताया है। हालांकि हाउस टैक्स की मद में बड़े टैक्स पेयर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा दबा हुआ है। टैक्स विभाग ने बताया कि ऐसे करीब 50 हजार नए हाउस ओनर्स भी हैं, जो जीआईएस सर्वे के बाद टैक्स के दायरे में आए हैं। इनमें से लगभग लोगों ने अब तक हाउस टैक्स जमा नहीं किया है।

Advertisment

तीन महीने ठप पड़ी रही वसूली

जीआईएस सर्वे के बाद अप्रैल से जून तक हाउस टैक्स बिल्कुल जमा नहीं हुआ था। यही कारण है कि अब हाउस टैक्स का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ। इसके बाद बिलों में गड़बड़ियां होने की वजह से लोगों ने टैक्स जमा करना बंद कर दिया था। इसलिए नगर निगम प्रदेश में सबसे कम वसूली करने वाली श्रेणी में आ गया है।

अधिकारियों का रोका वेतन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कई अधिकारियों का वेतन रोका था। इसके बाद विभाग ने तेजी दिखाते हुए करीब दो हजार घरों को कुर्की का नोटिस भेजा है। हालांकि अभी इसका नतीजा सामने नहीं आया है।

Bareilly news up house tax nagar nigam house tax news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें