Advertisment

UP Vivah Yojana Scam: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फ‍िर धांधली, जांच में अपात्र मिले भाई-बहन सहित छह जोड़े

Uttar Pradesh Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Scam Case; मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली सामने आई है। इसमें 1001 की बजाय कुल 1038 जोड़े शामिल हुए थे। जांच में मड़ियाहूं ब्लॉक के भाई-बहन सहित छह जोड़े अपात्र

author-image
Bansal news
UP Vivah Yojana Scam: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फ‍िर धांधली, जांच में अपात्र मिले भाई-बहन सहित छह जोड़े
हाइलाइट्स 
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फ‍िर धांधली
  • जांच में अपात्र मिले भाई-बहन सहित छह जोड़े
  • छह जोड़े मि‍ले अपात्र, ज‍िम्‍मेदारों पर होगी कार्रवाई
Advertisment

UP Vivah Yojana Scam: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली सामने आई है। इसमें 1001 की बजाय कुल 1038 जोड़े शामिल हुए थे। जांच में मड़ियाहूं ब्लॉक के भाई-बहन सहित छह जोड़े अपात्र पाए गए हैं। इनके खातों में भेजी जाने वाली 35-35 हजार की धनराशि रोक दी गई है। इसके साथ ही सामूहिक विवाह के लिए जोड़ों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

सामूहिक विवाह में गड़बड़ी उजागर

बीते 12 मार्च को जौनपुर महोत्सव के आखिरी दिन शाही किले में 1001 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली की बात सामने आई है, जिसमें 1001 की बजाय कुल 1038 जोड़े शामिल हुए थे। जांच में मड़ियाहूं ब्लॉक के भाई-बहन सहित छह जोड़े अपात्र पाए गए हैं। इनके खातों में भेजी जाने वाली 35-35 हजार की धनराशि रोक दी गई है। इसके साथ ही सामूहिक विवाह के लिए जोड़ों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Kanpur Z Square Mall: सीवेज कनेक्शन सील, जलकल का साढ़े 3 करोड़ का बकाया न देने पर कार्रवाई

Advertisment

प्रशासन ने शुरू किया सत्यापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली की बात सामने आने पर दैनिक जागरण ने अपने 21 मार्च के अंक में पेज नंबर पांच पर ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का शुरू हुआ सत्यापन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। हालांकि, उस समय प्रशासन स्तर से इसे सामान्य प्रक्रिया बताई गई थी।

publive-image

इसके बाद प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जिले के प्रभारी व नगर विकास मंत्री एके शर्मा 25 मार्च को जनपद में आए थे। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री के समक्ष मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े की बात रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने पहले तो ऐसे किसी मामले से इनकार किया, हालांकि बाद में कहा कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच कराई जा रही है।

जांच में सामने आई गड़बड़ी

जिलाधिकारी ने 21 ब्लॉकों के लाभार्थियों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। जांच में सिकरारा ब्लॉक में दो, सिरकोनी, रामनगर, खुटहन व मड़ियाहूं में एक-एक जोड़ों के चयन में गड़बड़ी उजागर हुई। विवाह के दौरान दूल्हे की बजाय भाई को बिठाने का मामला मड़ियाहूं का ही है। जोड़ों के चयन में गड़बड़ी किस स्तर व कैसे की गई इसकी जांच अभी चल रही है।

Advertisment

छह जोड़े मि‍ले अपात्र, ज‍िम्‍मेदारों पर होगी कार्रवाई

मुख्‍य वि‍कास अधि‍कारी साईं तेजा सीलम ने कहा क‍ि सामूहिक विवाह योजना में शामिल जोड़ों का सत्यापन करा लिया गया है। छह जोड़े अपात्र मिले हैं। इनके बारे में जांच की जा रही है। 1032 लाभार्थियों के खातों में तीन करोड़, 61 लाख, 20 हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई है। अपात्रों को शामिल करने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Sambhal Jumma Namaz: जुम्‍मा अलविदा की नमाज के लिए संभल में त्रिस्तरीय सुरक्षा, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी

रमजान के आखिरी शुक्रवार को अदा की जाने वाली जुम्‍मा अलविदा की नमाज के लिए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जामा मस्जिद सहित संवेदनशील इलाकों में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पुलिस-प्रशासन ने ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से सतर्क निगरानी की व्यवस्था की है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisment
Jaunpur News Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP Vivah Yojana Scam: UP Samuhik Vivah Yojana Case
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें