Advertisment

धनवर्षा केस में एक और नया खुलासा: तंत्र क्रिया के नाम पर लड़कियों का उत्पीड़न! आर्टिकल, मीडिया' कोड वर्ड में करते थे बात

Sambhal Dhanvarsha Gang: संभल के धनवर्षा गैंग मामले में एक नया खुलासा हुआ है। गिरोह के सदस्य आपस में एक कोड भाषा का तहत बात करते थे। वे अपने आप को मीडिया के नाम से बुलाते थे। इसके अलावा सदस्य कोड वर्ड में ही बातें करते थे।

author-image
Bansal news
UP Moradabad Sambhal Dhanvarsha Gang Code Word Article Media Karigar update

हाइलाइट्स

  • संभल के धनवर्षा गैंग मामले में एक नया खुलासा हुआ है।
  • गैंग आर्टिकल, कारीगर, मीडिया जैसे कोड वर्ड का इस्तमल करते हैं।
  • लड़कियों से लंबाई, वजन, मासिक धर्म जैसी जानकारी मांगी जाती थी।
Advertisment

Sambhal Dhanvarsha Gang: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने धनवर्षा गैंग मामले में एक नया खुलासा किया है। ये गिरोह भोली-भाली लड़कियों को धन की बारिश का लालच देकर फंसाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था।

इस मामले में पुलिस ने मथुरा के एक प्राइवेट विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को भी गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ में कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। धनवर्षा गैंग तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगता था और लड़कियों के साथ-साथ लड़कों का भी यौन उत्पीड़न करता था।

अमीर बनने के लालच में प्रोफेसर भी शामिल

publive-image

गिरफ्तार प्रोफेसर दशरथ सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी और जल्दी अमीर बनने के लालच में वे इस गिरोह से जुड़ गया था। पुलिस को उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और फार्म मिले हैं। जिनमें लड़कियां खुद को नापते हुए दिखाई दे रही हैं। धनवर्षा गैंग के सदस्य आपस में कोड भाषा में बात करते थे और अपने गिरोह को 'मीडिया' कहते थे।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें- भाजपा नेता की गाड़ी पर फिल्मी अंदाज में पहले धमकी फिर फायरिंग, ऐसे बचाई अपनी जान

गरीब परिवारों को बनाते थे निशाना

धनवर्षा गैंग गरीब परिवारों को निशाना बनाता था और उन्हें झांसा देता था कि उनकी कुंवारी लड़की में विशेष गुण हैं। जिस पर तंत्र क्रिया करने से उनके घर में नोटों की बारिश होगी। इसके लिए वे लड़कियों की कुछ खास शारीरिक विशेषताएं देखते थे, जैसे लंबाई 5 फीट 5 इंच से ज्यादा हो, शरीर पर कोई निशान न हो और कोई ऑपरेशन न हुआ हो।

तांत्रिक क्रिया के नाम पर यौन शोषण 

publive-image

तांत्रिक क्रिया करने से पहले धनवर्षा गैंग के सदस्य लड़की का वीडियो बनवाते थे और उसकी फोटो लेते थे। इसके बाद लड़की को तांत्रिक के पास ले जाया जाता था, जो एकांत में तंत्र क्रिया का नाटक करता था। पुलिस के अनुसार, इस दौरान तांत्रिक लड़की को अचेत करके दैवी शक्ति का डर दिखाकर उससे संबंध बनाता था। पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं।

Advertisment

फर्जी तंत्र-मंत्र से फैलाते थे भ्रम

पुलिस ने बताया कि ये धनवर्षा गैंग किसी भी आम चीज को पूजा के लिए खास बताकर लोगों में भ्रम फैलाता था। वे दावा करते थे कि लड़की पर तंत्र क्रिया करने से सबसे ज्यादा धन की वर्षा होती है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल, 21 मार्च को धनारी इलाके के राजपाल नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मां का इलाज कराने के बहाने कुछ लोग उसे अगवा करके ले गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ये पूरा गिरोह धनवर्षा के नाम पर ठगी और यौन शोषण करता है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रोफेसर भरवाता था लड़कियों से फार्म

publive-image

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार प्रोफेसर दशरथ सिंह लड़कियों से एक खास तरह का फार्म भरवाता था। जिसमें उनकी लंबाई, वजन, मासिक धर्म की तारीख और शरीर पर तिल या टैटू जैसी जानकारी मांगी जाती थी। इसके बाद लड़कियों का वीडियो बनाया जाता था। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे धोखेबाजों के झांसे में न आएं।

Advertisment

Ayodhya Ram Navami Live Update: भगवान राम के लालट पर में सू्र्य देवता ने किया तिलक, विशेष आरती से गूंजी पूरी अयोध्या

Ayodhya Ram Navami Live Update:  राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या धाम में भव्य उत्सव का आगाज हो चुका है। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर रहे हैं और श्री राम मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। आज दोपहर 12 बजे रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक का दुर्लभ और ऐतिहासिक संयोग बना और रामलला के ललाट पर भगवान सूर्य ने तिलक लगाया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

sambhal news UP Crime News sambhal crime news moradabad crime news Sambhal Dhanvarsha Gang Sambhal Dhanvarsha Gang Code Word Article Media Karigar Dhanvarsha Gang harassment girls
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें