Advertisment

Dowry Case: UP के पूर्व मंत्री के बेटे पर MP में केस दर्ज, पत्नी ने भोपाल महिला थाने में लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

UP Minister Son Dowry Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान में समाजवादी पार्टी नेता बादशाह सिंह के बेटे राजदेव सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।

author-image
Shashank Kumar
UP Minister Son Dowry Case

UP Minister Son Dowry Case

UP Minister Son Dowry Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान में समाजवादी पार्टी नेता बादशाह सिंह के बेटे राजदेव सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उनके ऊपर 3 करोड़ रुपये कैश और एक फॉर्च्यूनर कार लाने का दबाव बनाया गया।

Advertisment

2022 में हुई थी शादी

राजदेव सिंह की शादी 2022 में पीड़िता रत्ना सिंह से हुई थी। बता दें, वह मध्य प्रदेश के छतरपुर के राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही पीड़िता ने प्रताड़ना की शिकायतें करना शुरू कर दी थीं। इन आरोपों के चलते अब उनके खिलाफ भोपाल महिला थाना में FIR दर्ज की गई है, जिससे राजदेव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

[caption id="attachment_793815" align="alignnone" width="1120"]UP Minister Son Dowry Case UP Minister Son Dowry Case[/caption]

शुरुआत में परिवारों ने सुलह की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी

पीड़िता के मुताबिक, वह प्रताड़ना से तंग आकर भोपाल में अपने रिश्तेदारों के यहां रहने लगीं। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच सुलह की कोशिशें की गईं। करीब दो महीने तक कोर्ट काउंसलिंग भी चली, लेकिन जब समझौता नहीं हो पाया, तब आखिरकार FIR दर्ज की गई है।

Advertisment

क्या कहना है पुलिस अधिकारी का 

महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी देते हुए फरियादी द्वारा दो-तीन महीने पहले आवेदन दिया गया था। काउंसलिंग में मामला न सुलझने पर FIR रजिस्ट्रर्ड की गई है। आरोपी पक्ष को भी बता दिया गया है कि आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आप जल्द से जल्द आकर कानूनी कार्रवाई करवाएं।

ये भी पढें:  दमोह के फर्जी डॉक्टर पर FIR: 7 हार्ट पेशेंट की मौत का जिम्मेदार है आरोपी, अब मानव अधिकार आयोग करेगा जांच

बादशाह सिंह का राजनीतिक बैकग्राउंड

राजदेव सिंह के पिता बादशाह सिंह, बुंदेलखंड के कद्दावर नेता हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे 2007 में बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में यह मामला केवल पारिवारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक तौर पर भी सुर्खियों में आ गया है। इस केस में आगे पूछताछ और जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस जल्द ही आरोपी से पूछताछ कर सकती है।

Advertisment

ये भी पढें:   बैंक धोखाधड़ी के मामले में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को ED ने किया गिरफ्तार, कई शहरों में एक साथ छापेमारी

समाजवादी पार्टी नेता विवाद पूर्व मंत्री बेटा केस UP Minister Son Dowry Case Rajdev Singh FIR MP news Indian Politics Controversy Fortuner Dowry Case Dowry Demand 3 Crore Chhatarpur Rajpariwar Bhopal Dowry FIR Bhopal Crime News Badshah Singh Son 2025 Viral News
Advertisment
चैनल से जुड़ें