Advertisment

UP Ka Mausam: यूपी के 20 शहरों में बारिश का अलर्ट, एक हफ्ते में अब गर्मी फिर बढ़ेगी, हवाओं के साथ पड़ेंगी बौछारें

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

author-image
anurag dubey
UP Ka Mausam: यूपी के 20 शहरों में बारिश का अलर्ट, एक हफ्ते में अब गर्मी फिर बढ़ेगी, हवाओं के साथ पड़ेंगी बौछारें

हाइलाइट्स

  • प्रदेश के 20 शहरों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
  • अलीगढ़ में सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
  • तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी
Advertisment

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के 20 शहरों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

अलीगढ़ में सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है, जिसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में देखा गया। गुरुवार को अलीगढ़ में सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राजधानी लखनऊ में भी बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम सुहावना हो गया।

तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि

हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी फिर से तीव्र हो जाएगी।

Advertisment

वाराणसी सबसे गर्म, लखनऊ में सामान्य से अधिक तापमान

गुरुवार को वाराणसी राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बस्ती में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा, जबकि लखनऊ में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी, तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी की आशंका है, जिससे लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

CM योगी की बड़ी पहल: महिलाओं को मिल सकती है रजिस्ट्री पर राहत, एक करोड़ तक की संपत्ति पर सिर्फ 1% स्टांप शुल्क!

Mahila Registry Discount

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। अब महिलाओं के नाम पर की जा रही एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर केवल 1 प्रतिशत स्टांप शुल्क वसूला जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्टांप एवं निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में इस दिशा में विचार करने के निर्देश दिए। यदि यह निर्णय लागू होता है, तो यह महिलाओं को संपत्ति स्वामित्व के लिए प्रोत्साहित करने वाला ऐतिहासिक कदम होगा। पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisment
Varanasi weather up weather UP Mausam rain alert in up lucknow weather Basti Weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें