Advertisment

Mathura Road Accident: कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक दर्जन लोग हुए घायल

Mathura Road Accident: कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक दर्जन लोग हुए घायल, UP Mathura Road Accident bus rammed into another vehicle on Yamuna Expressway Due to Fog low visibilty one killed 12 people injured

author-image
Sonu Singh
Mathura Road Accident: कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक दर्जन लोग हुए घायल

Image Source: Twitter@ANI UP

Uttar Pradesh Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) में घने कोहरे और लो-विजिबिलिटी के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। यहां एक मैक्स पिकअप डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गई। तभी पीछे आ रही लगभग तीन स्लीपर बसें भी एक दूसरे से टकराती चली गईं। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।

Bulandshahr News: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती, थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Advertisment

वहीं हादसे के बाद वाहनों में चीख-पुकार मच गई। बसों में सवार लोग अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों से निकल कर सड़क किनारे खड़े हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवा कर आवागमन फिर से शुरू करवाया। पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी।

Yamuna Expressway Uttar Pradesh Road Accident Uttar Pradesh UP Mathura UP sadak hadsa road accident mp news in hindi MP Breaking News MP Mathura Road Accident Mathura CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Accident in Mathura
Advertisment
चैनल से जुड़ें