Advertisment

Mathura House Collapsed: मथुरा में बड़ा हादसा, टीला खिसकने से पांच मकान ढहे, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mathura House Collapsed: मथुरा के गोविंद नगर में रविवार को एक प्राचीन टीला खिसकने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पांच मकान ढह गए। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, राहत कार्य जारी है।

author-image
Shaurya Verma
UP Mathura five house collapsed lanslide news zxc

हाइलाइट्स

  • मथुरा में टीला खिसकने से पांच मकान ढहे
  • मलबे में दर्जनभर लोगों के दबे होने की आशंका
  • बचाव कार्य जारी, चार लोग मलबे से निकाले गए
Advertisment

Mathura House Collapsed: मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार 15 जून को एक बड़ा हादसा हो गया। जब शाहगंज दरवाजा इलाके में स्थित एक प्राचीन टीला अचानक खिसक गया। इस हादसे में सिद्ध बाबा मंदिर के पास स्थित पांच मकान क्षणभर में मलबे में तब्दील हो गए। हादसे के दौरान मकानों में रह रहे परिवारों के साथ-साथ पास ही निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी मलबे में दब गए। प्रशासन को आशंका है कि करीब एक दर्जन लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।

चार लोगों के मलबे में दबें होने की आशंका

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य जारी है। अब तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जिनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां अपनी नानी के यहां छुट्टियां बिताने आई थीं।

लोगों ने बताया आंखों-देखा हाल

प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय लेखपाल संजय रोहिला ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर के पास स्थित गैराज से कार निकालने आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद थे। तभी उन्होंने देखा कि टीला अचानक से खिसकने लगा। उन्होंने तुरंत बाइक वहीं छोड़ दी और परिवार के साथ दौड़कर जान बचाई। संजय ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से दो बच्चों को मलबे के साथ नीचे गिरते देखा और कई मजदूर भी मलबे में दबते नजर आए। खुद संजय को भी मलबे की चपेट में आने से हल्की चोटें आई हैं।

Advertisment

मौके पर पहुंची दमकल और NDRF की टीमें

फिलहाल बचाव कार्य जारी है और प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात कर दी हैं। स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने क्षेत्र को खाली करवा कर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Noida Authority Board Meeting: नोएडा बनेगा सेमीकंडक्टर हब, 5 और 7 स्टार होटल भी बनेंगे, बोर्ड बैठक में हुए कई बड़े फैसले

Advertisment

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी नोएडा के विकास को गति देने के लिए शनिवार को नोएडा अथॉरिटी की 218वीं बोर्ड बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से की। इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जो शहर के विकास की दिशा में बेहद अहम माने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

up news mathura incident UP News mound slips in mathura Mathura news mathura landslide mathura house collapse mathura accident news emergency rescue mathura children trapped debris
Advertisment
चैनल से जुड़ें