Advertisment

UP Makka Kharidi 2025: यूपी के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! पहली बार MSP पर मक्का की खरीद शुरू, इतना मिलेगा भाव

Maize Procurement on MSP: उत्तर प्रदेश के मक्के की खेती करने वाले किसानों के बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। पहली बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रबी सीजन में MSP यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी करने जा रही है। सरकार ने 2,225 रुपये प्रति क्विंटल

author-image
anurag dubey
UP Makka Kharidi 2025: यूपी के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! पहली बार MSP पर मक्का की खरीद शुरू, इतना मिलेगा भाव

हाइलाइट्स 

  • सरकार ने 2,225 रुपये प्रति क्विंटल की दर मक्के का रेट तय किया
  • योगी सरकार पहली बार msp पर खरीद रही है मक्का
  • रजिस्टर्ड किसानों से ही मक्का खरीदा जाएगा।
Advertisment

Maize Procurement on MSP: उत्तर प्रदेश के मक्के की खेती करने वाले किसानों के बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। पहली बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रबी सीजन में MSP यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी करने जा रही है। सरकार ने 2,225 रुपये प्रति क्विंटल की दर मक्के का रेट तय किया है।  

मक्का बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

जानकारी के मुताबिक,  मक्का की खरीद 15 जून से शुरू हो चुकी है और  31 जून तक चलने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मक्का बिक्री के लिए किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। किसान वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP Kisan Mitra पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्टर्ड किसानों से ही मक्का खरीदा जाएगा।

publive-image

यह भी पढ़ें: Bulandshahr Car Accident: यूपी में भीभत्स हादसा, एक ही परिवार के 5 लोग कार में जिंदा जले, बदायूं से जा रहे थे दिल्ली 

Advertisment

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

मक्का बिक्री के लिए OTP आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। किसान भाई पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाइल नंबर ही दर्ज कराएं। SMS द्वारा प्रेषित OTP भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करें। किसान का बैंक खाता आधार सीडेड और बैंक द्वारा NPCI पोर्टल पर मैप्ड व सक्रिय होना जरूरी है। मक्का का भुगतान PFMS के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में करने की व्यवस्था है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था भी की है। इससे किसानों के परिवार को भविष्य में लाभ मिलेगा।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। किसान पंजीकरण करने, भूमि के रकबे का सत्यापन, खरीद व MSP पेमेंट की अपडेटेड स्थिति जानने के लिए UP Kisan Mitra मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या QR कोर्ड स्कैन करें।

Bulandshahr Car Accident: यूपी में भीभत्स हादसा, एक ही परिवार के 5 लोग कार में जिंदा जले, बदायूं से जा रहे थे दिल्ली 

Advertisment

  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की कार में जलकर मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जानीपुर-चंदौस तिराहे के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Yogi government Uttar Pradesh UP Kisan Mitra PFMS NPCI msp makka ki kharid makka Maize Procurement on MSP: maize procurement maize msp maize kisan samachar Kisan News Kheti kisani fcs.up.gov.in farmers farmer news annadata Agriculture News agriculture india agriculture
Advertisment
चैनल से जुड़ें