Advertisment

UP Mainpuri By-Election 2022: समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने भरा नामांकन ! ससुर मुलायम को किया याद

author-image
Bansal News
UP Mainpuri By-Election 2022: समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने भरा नामांकन ! ससुर मुलायम को किया याद

लखनऊ। UP Mainpuri By-Election 2022 समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सोमवार को कहा कि वह मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों और मूल्यों को अपना आज का नामांकन समर्पित करती हैं।

Advertisment

डिंपल यादव (44) ने एक ट्वीट में कहा, ''नेताजी को सादर नमन के साथ, हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा।'' मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना शुरू हो गया है और 17 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। मैनपुरी संसदीय सीट 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 से सपा के उम्मीदवार चुने जाते रहे हैं। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं।

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं- मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर। 2022 के विधानसभा चुनावों में, सपा ने करहल, किशनी और जसवंत नगर सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने मैनपुरी और भोगांव सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जबकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस, बसपा और शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपीएल) चुनाव लड़ेंगी या नहीं। वर्ष 2019 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य से 94,000 मतों के अंतर से मैनपुरी सीट से चुनाव जीता था।

अखिलेश की करहल विधानसभा सीट, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसी तरह जसवंत नगर सीट का शिवपाल यादव प्रतिनिधित्व करते हैं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने और विधान परिषद में जाने के लिए कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद 2012 में डिंपल यादव इस सीट से निर्विरोध चुन ली गई थीं।

Advertisment
लोकसभा उपचुनाव मैनपुरी उपचुनाव डिंपल यादव sp district president sp candidate from mainpuri Samajwadi Party saifai family nomination Mulayam Singh Yadav mayawati mainpuri news mainpuri lok sabha seat by-election mainpuri lok sabha by-election mainpuri election mainpuri by-election 2022 mainpuri bsp voters BJP candidate alok shakya akhilesh yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें