/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/OCA8W4lb-image-889x559-5.webp)
UP Politics: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर प्रदेश की राजनीति का पारा हाई हो गया है, उत्तर प्रदेश बीजेपी ने ममता के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई और कहा कि "यह करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। यह उन लोगों का अनादर है जो भारतीय संस्कृति में आस्था रखते हैं। तो वहीं प्रदेश के पूर्व मुखिया अखिलेश यादव ने ममता के बयान को सही ठहराया है।
अखिलेश ने ममता के बयान को बताया सही
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश ने कहा कि "पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही कहा है। उनके राज्य के लोगों की भी जान गई है, बंगाल और दूसरे राज्यों से आए लोगों की बड़ी संख्या में मौत हुई है। एफआईआर भी दर्ज नहीं हो रही है। महाकुंभ का आयोजन क्यों किया गया? सदियों से श्रद्धालु आते रहे हैं, कुंभ तो प्राचीन काल से चला आ रहा है। व्यवस्थाएं बनाने की जिम्मेदारी किसकी थी? जब सीएम ने कहा कि 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की गई है, तो लोगों का भरोसा बढ़ा।
https://twitter.com/ANI/status/1892101954253488345
उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने मशहूर हस्तियों और अन्य नामचीन हस्तियों को बुलाया, तो लोगों को भरोसा हुआ कि व्यवस्थाएं अच्छी होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा जनता की भावनाओं का फायदा उठा रही है, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा गुमशुदगी के मामले सामने आए, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा लोग बीमार हुए है।
यह करोड़ों हिंदुओं का अपमान है: केशव प्रसाद मौर्य
यूपी डिप्टी सीए केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने कहा कि "यह करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। यह उन लोगों का अनादर है जो भारतीय संस्कृति में आस्था रखते हैं। इस तरह की अमानवीय भाषा का प्रयोग एक सीएम को नहीं देना चाहिए, तो वहीं ब्रजेश पाठक ने कहा कि "ममता बनर्जी का बयान बहुत निंदनीय है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस बार उनका बंगाल से सफाया होना तय है।
https://twitter.com/ANI/status/1892076808000111078
https://twitter.com/ANI/status/1892077666301579763
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें