Advertisment

लखनऊ DM ऑफिस में भ्रष्टाचार: कलेक्ट्रेट महिला कर्मचारी 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेरिफिकेशन के लिए मांगी घूस

lucknow DM office bribery case: लखनऊ कलेक्ट्रेट की पेंशन अनुभाग में तैनात महिला कर्मचारी चंद्रमाला पटेल को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर महिला से घूस मांगी थी।

author-image
Bansal news
UP Lucknow female employee taking bribe Lucknow DM office ACT Treachery zxc

हाइलाइट्स

  • लखनऊ कलेक्ट्रेट की महिला कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई
  • पेंशन वेरिफिकेशन के लिए मांगे थे 12 हजार रुपए
  • विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर की गिरफ्तारी, जांच जारी
Advertisment

Lucknow DM Office Bribery Case: राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में तैनात एक महिला कर्मचारी को शनिवार को विजिलेंस टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला का नाम चंद्रमाला पटेल है, जो पेंशन अनुभाग की हेल्प डेस्क पर तैनात है।

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, चंद्रमाला पटेल ने एक महिला से पेंशन वेरिफिकेशन कराने के नाम पर 12 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़िता ने सभी वैध दस्तावेजों के साथ पेंशन प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की, लेकिन चंद्रमाला ने बिना घूस दिए काम न करने की बात कही।

एंटी करप्शन ब्यूरो में की गई शिकायत

इस पर पीड़िता ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और शनिवार को चंद्रमाला पटेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Advertisment

कई शाखाओं की जिम्मेदारी थी चंद्रमाला के पास

चंद्रमाला पटेल की नियुक्ति पेंशन अनुभाग की हेल्प डेस्क पर है और उसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गोमती नगर, महानगर, इंदिरानगर, अशोक मार्ग, खदरा, बुद्धेश्वर, अलीगंज, चारबाग, हुसैनगंज, जवाहर भवन, बेहटा, सबौली, इस्माइलगंज, जेल रोड, सआदतगंज, अर्जुनगंज, एलडीए कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, एपी सेन रोड और उतरेठिया शाखाओं से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी दी गई है।

विजिलेंस जांच जारी

फिलहाल विजिलेंस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

UP Teacher Earning Salary: यूपी में शिक्षकों का बुरा हाल, हर महीने उठा रहे 92 हजार, फिर भी नहीं लिख पा रहे बृहस्पतिवार

Advertisment

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक मदरसा शिक्षक का हाल देखकर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने पाया कि कक्षा सात के छात्र सप्ताह के सात दिनों के नाम तक ठीक से नहीं लिख सकते थे। अफसोस की बात यह थी कि 92 हजार रुपये के वेतन पर पढ़ाने वाले शिक्षक भी बच्चों की इन गलतियों को नहीं पकड़ पाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Lucknow news Lucknow Collectorate Briवery Case Lucknow pension section bribe Vigilance team employee Chandramula Patel arrested UP Bribery case Luknow bribe Case Lucknow pension verification bribe case Bribery in Lucknow Collectorate
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें