Advertisment

UP Circuit House Rent Hike 2025: फ्री में रहने पर लगी रोक, मंत्री-सचिव को भी देना होगा किराया, यहां देखें प्राइस लिस्ट

UP Circuit House Rent Hike 2025: उत्तर प्रदेश में PWD ने पहली बार मंत्री और सचिवों की मुफ्त ठहराव सुविधा खत्म कर दी है। साथ ही 12 साल बाद सर्किट हाउस कमरों के किराए में 5 गुना तक बढ़ोतरी की गई है।

author-image
Bansal news
UP Lucknow circuit house rent increased 5 times news zxc

हाइलाइट्स

  • PWD ने मंत्री-सचिवों की मुफ्त ठहराव सुविधा खत्म की।
  • सर्किट हाउस के किराए में 12 साल बाद 5 गुना तक बढ़ोतरी।
  • अयोध्या में ₹16.71 करोड़ की लागत से नया सर्किट हाउस निर्माण।
Advertisment

UP Circuit House Rent Hike 2025: उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने आजादी के बाद पहली बार एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मंत्री और सचिवों के सर्किट हाउस, विश्राम गृह और निरीक्षण भवन में मुफ्त रुकने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। अब इन्हें भी अन्य अधिकारियों और आम लोगों की तरह कमरा बुक कराने के लिए निर्धारित किराया देना होगा।

इस व्यवस्था के साथ ही PWD ने 12 साल बाद कमरों के किराए में भी भारी वृद्धि की है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह नई व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है। अब किराया चार से पांच गुना तक बढ़ा दिया गया है।

नए किराया दरों की मुख्य जानकारी

सरकारी ड्यूटी पर 7 दिन तक

एसी कमरा: ₹500 (पहले ₹120)

गैर एसी कमरा: ₹300 (पहले ₹60)

सरकारी ड्यूटी पर 7 दिन से अधिक

एसी कमरा: ₹700 (पहले ₹180)

गैर एसी कमरा: ₹500 (पहले ₹100)

निजी कार्य के लिए 7 दिन तक

एसी कमरा: ₹800 (पहले ₹260)

गैर एसी कमरा: ₹600 (पहले ₹180)

निजी कार्य के लिए 7 दिन से अधिक

एसी कमरा: ₹1000 (पहले ₹310)

गैर एसी कमरा: ₹800 (पहले ₹220)

आम नागरिक/पर्यटक

एसी कमरा: ₹2500 (पहले ₹460)

गैर एसी कमरा: ₹2000 (पहले ₹220)

विदेशी पर्यटक

एसी कमरा: ₹3500 (पहले ₹660)

गैर एसी कमरा: ₹2500 (पहले ₹420)

पूर्व सांसद-विधायक लिए भी किराया बढ़ा

पूर्व सांसदों, विधायकों और केंद्र सरकार के अधिकारियों के लिए भी अब किराया समान रूप से बढ़ाया गया है। उन्हें भी निजी प्रवास या ड्यूटी पर रहने के लिए निर्धारित नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा।

Advertisment

बिजली और किराया अब एक साथ

पहले के किराया निर्धारण में बिजली और कमरे का किराया अलग-अलग लिया जाता था, लेकिन अब इसे एकीकृत कर दिया गया है। इससे शुल्क निर्धारण स्पष्ट और सरल हो गया है।

अयोध्या में बन रहा अत्याधुनिक सर्किट हाउस

अयोध्या में राम मंदिर के पास, सरयू नदी किनारे कौशल्याघाट क्षेत्र में ₹16.71 करोड़ की लागत से चार मंजिला अत्याधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण शुरू किया गया है। यह खासकर दर्शन हेतु आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सुविधा देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।

UP IPS Transfer List: 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष कुमार को लखनऊ पुलिस महानिरीक्षक की कमान

Advertisment

UP Lucknow 12 IPS officers transfer update zxc

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें विभिन्न वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों को उनके नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश द्वारा लिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

UP News up latest news Circuit House Rest House Minister-Secretary Rent will have to be paid UP PWD
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें