Advertisment

धार्मिक भ्रांतियां दूर करने के लिए चतुष्पद यात्रा: निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी संजना नंद गिरी का ऐलान

Chatuspad Yatra: कामाख्या पीठ की साधिका व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी संजना नंद गिरी‌‌ ने आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

author-image
Shashank Kumar
Chatuspad Yatra

Lucknow News, Chatuspad Yatra: आज 4 फरवरी, 2025 यानी मंगलवार को स्थानीय होटल आरिफ कैसल में कामाख्या पीठ की साधिका व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी संजना नंद गिरी‌‌ ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, उन्होंने  धर्म के प्रति लोगों में फैल रही अलग-अलग व्याख्याओं व गलत धारणाओं के निवारण व एक नूतन धर्म जन जागरण हेतु चतुष्पद यात्रा का उद्घोष किया।

Advertisment

गौरतलब है कि सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्माधिकारी आदि शंकराचार्य भगवान ने चतुष्पद यात्रा करके नवधर्म जागरण किया था। स्वामी जी के अनुसार उपरोक्त यात्रा आगामी मार्च से शुरू होकर तकरीबन दो माह तक चलेगी, संपूर्ण यात्रा को दो चरणों में आयोजित किया गया है‌l

ऐसा होगा यात्रा का कार्यक्रम

प्रथम यात्रा की शुरुआत महामंडलेश्वर संजनानंद जी के मूल स्थान कामाख्या पीठ से शुरू होकर जोधपुर तक चलेगी। इसके बाद चतुष्पद यात्रा का द्वितीय चरण रामेश्वरम से शुरू होकर कश्मीर के लाल चौक पर जाकर संपूर्ण होगा l उपरोक्त यात्रा के मध्य में हिंदुस्तान के लगभग सभी प्रमुख शहरों में महामडलेश्वर संजना नंद गिरी धर्म को लेकर विभिन्न आयोजन व व्याख्यानों को संबोधित करेंगी।

कई बड़ी हस्तियां होंगी यात्रा का हिस्सा

साथ ही मार्ग में पड़ने वाले सभी प्रमुख धर्म स्थान, शक्ति पीठों, देवस्थानों के साथ-साथ सनातन धर्म से जुड़े विद्वानों के साथ उनकी मुलाकात भी होगी। उपरोक्त धर्म यात्रा में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों व पक्ष विपक्ष के जनप्रतिनिधियों के भी भाग लेने की संभावना है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Budget 2025 Women Entrepreneurs: महिला उद्यमियों के लिए बड़ा ऐलान, 2 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस और लोन की सुविधा

मशहूर निर्देशक को सौंपा गया है ये दायित्व 

चतुष्पद यात्रा (Chatuspad Yatra) हेतु तैयारियां अपने युद्ध स्तर पर हैं, इस यात्रा हेतु अलग-अलग कई विभागों का गठन पूज्य महामण्डलेश्वर संजनानंद गिरी जी के ऑफिस द्वारा किया गया है। संपूर्ण यात्रा के प्रचार अभियान व संपर्क प्रमुख का दायित्व फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह स्वयं देख रहे हैं l

उनके मुताबिक भारतीय फिल्म व कला जगत के बड़े-बड़े सितारों ने अपना समर्थन इस हेतु महामण्डलेश्वर संजनानंद गिरी जी को दिया है। उपरोक्त यात्रा में शैक्षिक वर्ग, व्यावसायिक वर्ग, कला जगत के साथ-साथ अन्य धर्म व संस्कृतियों से जुड़े लोग भी मूर्त रूप से हिस्सा लेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी को आया पैरालिसिस अटैक, हालत नाजुक; इस ऐतिहासिक घटना के रहे हैं साक्षी

Lucknow news Niranjani Akhara Chatuspad Yatra Niranjani Akhara Mahamandaleshwar Mahamandaleshwar Swami Sanjana Nand Giri
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें