Advertisment

IPS अफसरों का IG स्तर पर इम्पैनलमेंट: यूपी के 6 अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

IPS Officers Empanelment 2025: भारत सरकार ने 65 आईपीएस अधिकारियों के IG या समकक्ष पदों पर तैनाती के लिए इम्पैनलमेंट की मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश के छह वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का नाम भी सूची में शामिल है।

author-image
Bansal news
UP lucknow 6 ips officers empanelled for ig rank list zxc

रिपोर्ट- आलोक राय 

हाइलाइट्स

  • IPS इम्पैनलमेंट 2025 में यूपी के 6 अफसरों को मिली केंद्र में जगह
  • ACC ने 65 IPS अधिकारियों के IG पद पर इम्पैनलमेंट को दी मंजूरी
  • फर्स्ट और सेकंड रिव्यू के आधार पर अफसरों को मिली पदोन्नति
Advertisment

IPS Officers Empanelment 2025: गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में पुलिस महानिरीक्षक (IG) या समकक्ष पदों पर तैनाती के लिए 65 अधिकारियों के पैनल को मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी भारत सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (Appointment Committee of the Cabinet – ACC) ने प्रदान की है।

publive-image

यूपी के ये IPS हैं शामिल 

जारी सूची में उत्तर प्रदेश कैडर के छह वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों में अजय कुमार मिश्रा, शलभ माथुर, नितिन तिवारी, अमित पाठक, दीपिका तिवारी और प्रतिभा अंबेडकर शामिल हैं। इन सभी अफसरों को केंद्र सरकार में आईजी या समकक्ष स्तर की नियुक्ति के लिए इम्पैनल किया गया है।

यह इम्पैनलमेंट “फर्स्ट रिव्यू” और “सेकंड रिव्यू” के आधार पर किया गया है। 65 अधिकारियों में से 18 को प्रथम समीक्षा और 2 को द्वितीय समीक्षा के तहत यह पदोन्नति दी गई है। ये अधिकारी देश के विभिन्न राज्यों और बैचों से संबंध रखते हैं।

Advertisment

उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रशासन के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि केंद्र स्तर पर नियुक्ति के लिए राज्य के इतने अधिकारियों का एक साथ इम्पैनल होना दुर्लभ है। यह उनके कर्तव्यों के प्रति समर्पण और सेवाकाल के अनुभव को दर्शाता है।

Kanpur Viral Reel: मेट्रो स्टेशन पर इन्फ्लुएंसर ने हाथ में बंदूक लेकर बनाई रील, वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाह में युवा मर्यादाएं भूल रहे हैं। कानपुर के कल्याणपुर इलाके में रिया सोनकर नामक एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपनी विवादित रीलों के कारण चर्चा में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment

UP IPS IG Promotion List UP Cadre IPS Officers from Uttar Pradesh IPS Officers Empanelment 2025 IPS Officers Central Posting IPS Officer IG Level Appointment India IG Empanelment UPSC Home Ministry IPS Order ACC IPS Panel 2025 ACC " IG post" " empanelment" " Ajay Kumar Mishra"
Advertisment
चैनल से जुड़ें