Advertisment

UP News: लखनऊ में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में 12 बड़े रेस्त्रां के 36 सैंपल जांच में फेल, KFC-McDonald’s तक शामिल!

Lucknow News: लखनऊ में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में बड़े फूड ब्रांड्स की पोल खुल गई। KFC, McDonald’s समेत 12 रेस्टोरेंट के 36 सैंपल फेल, कई पर कार्रवाई शुरू।

author-image
Bansal news
UP Lucknow 12 big branded restaurants fail food safety departments inspection

रिपोर्ट- आलोक राय 

हाइलाइट्स

  • लखनऊ में 12 फूड ब्रांड्स के 36 सैंपल जांच में फेल पाए गए।
  • दस्तरख़्वान सील, KFC-McDonald's समेत कई को नोटिस जारी।
  • बासी खाना, बैक्टीरिया और मिलावट पर खाद्य विभाग की सख्ती।
Advertisment

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में लोगों के चहेते ब्रांडेड फास्ट फूड रेस्त्रां और मिठाई दुकानों की असलियत सामने आ गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की हालिया जांच में शहर के 12 प्रमुख फूड ब्रांड्स के 36 सैंपल लिए गए, जिनमें से अधिकांश गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। रिपोर्ट में बासी सामग्री, बैक्टीरिया, मिलावटी उत्पाद और साफ-सफाई में भारी लापरवाही पाई गई है।

कई नामचीन ब्रांड सवालों के घेरे में

KFC (सहारागंज): पुराने तेल में बार-बार फ्राई किया गया खाना परोसे जाने का खुलासा हुआ।

McDonald’s (हजरतगंज): फ्राइड आइटम्स में सिंथेटिक रंग मिला, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

Advertisment

दस्तरख़्वान (हजरतगंज): बासी मटन और बदबूदार ग्रेवी मिलने पर दुकान को तुरंत सील कर दिया गया।

Pizza Hut: सॉस में गैर-खाद्य ग्रेड सामग्री का इस्तेमाल पाया गया, जिस पर नोटिस जारी किया गया।

Burger King: मेयोनीज के सैंपल में बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

Subway: खुले में सब्जियां काटकर रखने से स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाया गया।

Advertisment

Domino’s: एक्सपायरी डेट पर नया स्टिकर चिपकाकर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का प्रयास।

Biryani Blues: फ्लेवर में कृत्रिम तत्वों की अधिकता, जल्द हो सकता है जुर्माना।

Barista: बर्फ में बैक्टीरिया पाए गए।

छप्पन भोग: मावे में मिलावट की पुष्टि, जांच जारी।

Haldiram’s: नमकीन में घटिया गुणवत्ता वाला तेल उपयोग किया गया।

Wow Momo: मोमो के पानी से बदबू आने और साफ-सफाई की कमी के चलते नोटिस जारी।

Advertisment

उपभोक्ताओं से सावधानी की अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजे हैं और कई पर कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तत्काल दें और खानपान में सतर्कता बरतें।

ISI Agent Arrested: पासपोर्ट सेवा की आड़ में बना ISI एजेंट, चार बार जा चुका है पाकिस्तान, जांच कई राज्यों तक फैली

UP Shaml ISI Agent noman ilahi arrested Pakistani spy zxc

उत्तर प्रदेश के कैराना कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पासपोर्ट बनवाने के बहाने लोगों की सेवा करने वाला युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट निकला। मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नोमान इलाही को... पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment

WOW Momos UP News Notice to Restaurants Lucknow news Lucknow food safety inspection latest news latest hindi news KFC McDonald’s food safety Lucknow KFC hindi news Haldiram FSSAI inspection Lucknow 2025 Dominos Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें