Advertisment

UP News: जीवित महिला को कागज में किया मृत घोषित, जानें क्या है पूरा मामला!

यूपी के शीतलपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक वृद्ध महिला को सरकारी कागज में मृत घोषित कर दिया गया।

author-image
Bansal news
UP News: जीवित महिला को कागज में किया मृत घोषित, जानें क्या है पूरा मामला!

(रिपोर्ट-आशू शर्मा)

UP News: आपने पंकज त्रिपाठी की फिल्म कागज तो देखी  होगी। वही फिल्म जिसमें पंकज त्रिपाठी के किरदार को सरकारी कागज में मृत घोषित कर दिया जाता है। आज ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल, एटा के शीतलपुर विकासखंड के ग्राम मिलावली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव के प्रधान और सचिव की बड़ी लापरवाही से एक जीवित वृद्ध महिला को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisment

Old woman declared dead in paper

महिला की वृद्धावस्था पेंशन रुकी 

सरकारी कागज में मृत घोषित होने से उसकी वृद्धावस्था पेंशन रुक गई। जब महिला अपने बेटे के साथ समाज कल्याण विभाग पहुंची, तो मृत घोषित करने की रिपोर्ट देख उसके होश उड़ गए। अब पीड़िता ने डीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

समाज कल्याण केंद्र से मिली जानकारी

वृद्ध महिला 2022 से वृद्धावस्था पेंशन के सहारे अपना जीवन यापन कर रही थी। महिला के पेंशन खाते में पैसे नहीं पहुंचे तो उसने अपने बेटे के साथ समाज कल्याण विभाग में इसकी जानकारी ली। जब रिकॉर्ड खंगाले गए तो पता चला कि उसे मृत घोषित कर दिया गया है। 

जिलाधिकारी से की शिकायत

Collectorate Eta

इसकी जानकारी होने के बाद महिला अपने बेटे के साथ जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पहुंची और ग्राम प्रधान एवं सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Advertisment

प्रशासन की बड़ी लापरवाही

यह मामला प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। इससे गरीब और जरूरतमंद वृद्ध महिला को भटकना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।

old woman declared dead in papers up news live woman declared dead collectorate etah
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें